Shamli News: घर में घुसकर मारपीट के मामले में मुकदमा
Shamli News: कैराना में पुलिस ने महिला सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है। 23 सितंबर को दिलशाद के भाई की बच्चों के साथ कहासुनी हुई थी, जिसके बाद मुन्ना, अहेसान, उस्मान, अन्ना, वाजिद, और मोहसिना ने हमला किया। इसके अलावा, विद्यालय में चोरी की रिपोर्ट भी दर्ज हुई है।

Shamli News: कैराना। घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने महिला समेत आधा दर्जन लोगों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया। मोहल्ला दरबारखुर्द रेतावाला निवासी दिलशाद ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 23 सितंबर को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे उसके 14 वर्षीय भाई की बच्चों के साथ कहासुनी हो गई थी। उसका भाई बहन अरबिना के घर पहुंचा। आरोप है कि वहां मुन्ना, अहसान, उस्मान, अन्ना, वाजिद व मोहसिना घुस आए, जिन्होंने अभद्रता करते हुए अरबिना व अरमान के साथ मारपीट की। शोर सुनकर आरिफ व उसकी भांजी तबस्सुम आई, तो उन्हें भी पीटा गया। मारपीट में आरिफ गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे सीएचसी से रेफर किया गया।
बाकी मामूली रूप से घायल हुए। मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।चोरी की रिपोर्ट दर्जकैराना। विद्यालय में चोरी के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। गांव जगनपुर स्थित प्राइमरी स्कूल के प्रधानाध्यापक अनिल राणा ने रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि 27 सितंबर की रात चोरों ने विद्यालय के कमरे से दो पंखे चोरी कर लिए। विद्यालय में पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

