Shamli News: कांवड़ यात्रा को लेकर कांधला में एसपी एनपी सिंह का फ्लैग मार्च

हिन्दुस्तान, शामली
Follow us on Google News
share

Shamli News: कांधला में कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए एसपी ने फ्लैग मार्च निकाला। उन्होंने बाजारों का निरीक्षण किया और व्यापारियों से कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की। कांवड़ यात्रा के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने का संकल्प लिया गया है।

कांवड़ यात्रा को लेकर कांधला में एसपी एनपी सिंह का फ्लैग मार्च
कांवड़ यात्रा को लेकर कांधला में एसपी एनपी सिंह का फ्लैग मार्च

Shamli News: कांधला। कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से एसपी ने कस्बे में फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान उन्होंने बाजारों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और व्यापारियों से संवाद स्थापित करते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की। आगामी श्रावन मास कांवड़ यात्रा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में एसपी बीते बुधवार की रात एनपी सिंह ने पुलिस अधिकारियों और भारी पुलिस बल के साथ कस्बे के प्रमुख बाजारों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च का उद्देश्य आमजन में सुरक्षा का विश्वास बढ़ाना तथा असामाजिक तत्वों में कानून का भय उत्पन्न करना रहा।

इस दौरान एसपी ने बाजारों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों से बातचीत करते हुए कांवड़ यात्रा के दौरान प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। एसपी ने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखाई दे तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें।उन्होंने स्पष्ट किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी और पुलिस हर स्थिति पर पैनी नजर रखे हुए है। यात्रा मार्ग पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के साथ लगातार निगरानी रखी जाएगी, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। पुलिस-प्रशासन ने सभी नागरिकों, व्यापारियों और सामाजिक संगठनों से आपसी भाईचारा बनाए रखने, कानून व्यवस्था का पालन करने तथा शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण कांवड़ यात्रा संपन्न कराने में सहयोग की अपील की। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsShamli NewsShamli News: कांवड़ यात्रा को लेकर कांधला में एसपी एनपी सिंह का फ्लैग मार्च