मुठभेड़ में मिलकर्मी से बाइक लूट के दो आरोपी गिरफ्तार
Jan 23, 2026 09:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शामली
Shamli News - थानाभवन क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। एक बदमाश गोली लगने से घायल हुआ, जबकि दूसरा गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने अवैध हथियार, कारतूस और लूटी गई मोटरसाइकिल बरामद की। तीसरा बदमाश फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
थानाभवन क्षेत्र में गुरुवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके साथी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार, कारतूस और लूटी गई मोटरसाइकिल बरामद की है। तीसरा आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। गत 18 जनवरी को ग्राम तितारसी चौराहे के पास तीन अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने थाना भवन मिल के कर्मचारी गांव मोरमाजरा निवासी कपिल उर्फ कामिल कुमार पुत्र सुरेश चंद से उनकी मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और बैग लूट लिया था। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया था। क्षेत्राधिकारी जितेंद्र यादव ने बताया कि गुरुवार रात करीब साढ़े 11 बजे, पुलिस ग्राम मुल्लापुर से ग्राम मसावी जाने वाले चौराहे के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। इसी दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया जबकि उसके दूसरे साथी को पुलिस ने दबोच लिया। घायल बदमाश राहुल पुत्र धर्मवीर है जिसे अस्पपताल में भर्ती कराया गया है जबकि दूसरा गिरफ्तार किया गया बदमाश सुनील पुत्र राजकुमार है। दोनों की सहारनपुर जनपद के कस्बा तीतरों के मोहल्ला कानूनगोयान के निवासी है। मुठभेड में उनका एक साथी बदमाश फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे (315 बोर), एक जिंदा कारतूस, चार खोखा कारतूस तथा लूटी गई सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। वारदात में शामिल तीसरे फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस ने जल्द ही उसे पकड़ने का दावा किया है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



