नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को भेजा जेल

Feb 28, 2026 11:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शामली
share Share
Follow Us on

Shamli News - नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को भेजा जेलनाबालिक के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को भेजा जेलनाबालिक के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को भेजा

नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को भेजा जेल

पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान विपिन निवासी ग्राम नाला में रूप में हुई है। गांव के एक व्यक्ति ने बेटी के साथ दुराचार व मारपीट का मामला दर्ज कराया था। पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि विपिन ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी। इस पर पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।