राह चलती महिलाओं से छेडछाड के आरोपी को पुलिस ने दबोचा,चौकी से दी जमानत
Shamli News - महिलाओं की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5 के तहत, पुलिस ने एक मनचले को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर स्कूल से आती-जाती युवतियों और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप हैं। आरोपी को जमानत...

प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा एवं आत्मसम्मान के लिये चलाये जा रहे मिशन शक्ति फेज-5 के मददेनजर पुलिस ने अभियान चलाकर एक मनचले को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकडे गये आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जैल भेज दिया। बताया गया है कि आरोपी के खिलाफ स्कूल से आने जाने वाली युवतियों व सड़क पर चलने वाली महिलाओं के साथ छेडछाड करने की भी शिकायतें है। चौसाना के पठानपुरा में स्थित गोगा म्हाडी के पास से पुलिस ने आकाश निवासी गंगारामपुर को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि युवक राह चलती महिलाओं पर फब्तियां कसता है और गलत हरकते भी करता है। जिसकी लगातार शिकायतें भी मिल रही थी। लेकिन किसी भी महिला ने लिखित शिकायत पुलिस को नही की थी। जिसके बाद पुलिस ने स्पॉट को चिन्हित करते हुये अभियान चलाया और रविवार की शाम को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमें को दर्ज कर आरोपी को मौके से ही जमानत दे दी है। पुलिस द्वारा ऐसे आपराधिक लोगों को चौकी से ही जमानत देना चर्चा का विषय बना हुआ है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।