गोकशी प्रकरण का वांछित 5 हजार का इनामी गिरफ्तार, अवैध तमंचा बरामद

हिन्दुस्तान, शामली
Follow us on Google News
share

कांधला थाना क्षेत्र में 5000 रुपये के इनामी आरोपी नदीम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने गौ तस्करी में संलिप्त अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी है। यह कार्रवाई एडीजी मेरठ के निर्देश पर की गई थी।

गोकशी प्रकरण का वांछित 5 हजार का इनामी गिरफ्तार, अवैध तमंचा बरामद

कांधला। थाना क्षेत्र में गोकशी और पुलिस मुठभेड़ के मामले में फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद किया गया है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। पुलिस के अनुसार, एडीजी जोन मेरठ के निर्देश पर गौ तस्करी में संलिप्त अपराधियों के सत्यापन के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में 12 मई 2026 को कांधला थाना पुलिस मोहल्ला खैल स्थित खलील पुत्र जमील के घर सत्यापन और चेकिंग के लिए पहुंची थी। बताया गया कि घर के भीतर संदिग्ध गतिविधियां दिखाई देने पर पुलिस ने दरवाजा खुलवाया, जहां खलील अपने पुत्रों के साथ गौकशी करता मिला।

पुलिस टीम को देखकर खलील ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस दौरान उसके पुत्र नदीम और नावेद छत के रास्ते अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए थे, जबकि खलील पुलिस मुठभेड़ में घायल होने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके बाद फरार आरोपियों की तलाश लगातार जारी थी। गुरुवार को एसपी एन.पी. सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वांछित 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी नदीम पुत्र खलील निवासी मोहल्ला खैल, को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।