रेत खनन पॉइंट पर मारपीट व फायरिंग में दो गिरफ्तार

Mar 03, 2026 08:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शामली
share Share
Follow Us on

Shamli News - मंडावर रेत खनन पर डंपर चालक के साथ मारपीट और फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक मार्च की रात करीब नौ बजे गांव

रेत खनन पॉइंट पर मारपीट व फायरिंग में दो गिरफ्तार

मंडावर रेत खनन पर डंपर चालक के साथ मारपीट और फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक मार्च की रात करीब नौ बजे गांव मंडावर रेत खनन पॉइंट पर पहुंचकर आरोपियों ने डंपर चालक के साथ मारपीट की थी। आरोप था कि आरोपियों ने रुपयों की मांग की थी, जिसके मना करने पर हवाई फायरिंग भी की गई थी। मामले में खनन ठेकेदार नीरज मलिक निवासी सोनीपत की तहरीर पर पुलिस ने 13 नामजद और अज्ञात आरोपियों की विरुद्ध जानलेवा हमले की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया था। मंगलवार को पुलिस ने मामले में अल्ताफ और आरिफ निवासीगण गांव मंडावर को खुरगान काठा पुल के निकट से गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त डंडा भी बरामद किया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।