Shamli News: जलालाबाद में जुमे की नमाज के मददेनजर पुलिस-प्रशासन रहा अलर्ट
Shamli News: जलालाबाद में शुक्रवार को जुमे की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा कड़ी की और धार्मिक स्थलों के आस-पास पुलिस बल तैनात किया। थाना प्रभारी ने लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। मुस्लिम समुदाय ने अमन और शांति के लिए दुआ की। पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह सतर्क रहने का आश्वासन दिया।

Shamli News: जलालाबाद। शुक्रवार को जुमे की नमाज शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। सहारनपुर में मस्जिद प्रकरण के बाद मद्देनजर पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश अनुसार पुलिस-प्रशासन ने एहतियात के तौर पर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी। धार्मिक स्थलों के आसपास पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया और संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिसकर्मियों ने लगातार गश्त की। जुमे की नमाज को लेकर थाना थाना भवन प्रभारी विजेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में पुलिस बल धार्मिक स्थलों के आसपास मौजूद रहा। जलालाबाद पुलिस चैकी प्रभारी अरविंद चैहान पुलिस बल के साथ ने जामा मस्जिद बंबा चैक, मौली वाली मस्जिद मुनिया वाली मस्जिद,मदरसे वाली मस्जिद एवं नगर के मुख्य मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त राखी।
चैकी प्रभारी अरविंद चैहान ने पुलिसकर्मियों को किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए गए थे।थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह रावत सिंह ने संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।वहीं,खुफिया विभाग की टीमें भी सक्रिय रहीं और धार्मिक स्थलों तथा आसपास के क्षेत्रों में गतिविधियों पर नजर बनाए रखी।नमाज के दौरान नगर एवं क्षेत्र के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने देश में अमन, शांति और भाईचारे के लिए दुआ की।नमाज शांतिपूर्वक संपन्न होने के बाद पुलिस-प्रशासन ने राहत की सांस ली।थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह ने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है।किसी भी व्यक्ति को माहौल बिगाड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि शांति भंग करने अथवा कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।पुलिस-प्रशासन की सतर्कता और स्थानीय लोगों के सहयोग से जुमे की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।

