होली को लेकर शांति समिति की बैठक

Mar 01, 2026 08:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शामली
share

Shamli News - होली और रमजान के त्योहारों के लिए थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह ने शांति और भाईचारे से त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जो भी सरकार की गाइडलाइन का पालन नहीं करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक में कई गणमान्य लोग शामिल हुए।

होली को लेकर शांति समिति की बैठक

होली व रमजान के त्योहार को लेकर क्षेत्रधिकारी की अध्यक्षता में थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। रविवार को थानाभवन थाना परिसर में भवन क्षेत्र अधिकारी जितेंद्र सिंह की अध्यक्षता मे नगर व क्षेत्र के गणमान्य लोगो की एक बैठक की गयी। जिसमे क्षेत्राधिकारी ने त्योहार को शांति सौहार्द व भाईचारे से मनाने व लड़ाई, झगड़ों व आपसी रंजिश को भुलाकर सरकार की जारी गाइडलाइन का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा जो सरकार की गाइडलाइन का पालन नही करेगा उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। थानाप्रभारी निरीक्षक विजेंद्र सिंह रावत ने कहा कि सभी गणमान्य लोगो क़ा दायित्व बनता है की समाज मे भाईचारा कायम रहे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बैठक मे मुख्य रूप से अपराध निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव, इंदर सेन, उप निरीक्षक दीपचंद, थाना भवन चौकी इंचार्ज रणपाल सिंह, इसरार प्रधान, नीटू प्रधान, प्रमोद राणा, नीरज रोड, प्रमोद प्रधान खावड़ी आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।