Hindi NewsUttar-pradesh NewsShamli NewsOperation Raksha Police Campaign Against Child Labor and Child Marriage
बाल विवाह मुक्त भारत जागरूकता अभियान

बाल विवाह मुक्त भारत जागरूकता अभियान

संक्षेप:

Shamli News - कोतवाली परिसर में पुलिस ने ऑपरेशन रक्षा के तहत बाल श्रम और बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने बाल श्रम को दंडनीय अपराध बताया। आमजन को बाल विवाह की सूचना देने के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर भी दिए गए। इस अवसर पर कई सम्मानित लोग उपस्थित रहे।

Jan 27, 2026 07:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शामली
share Share
Follow Us on

कोतवाली परिसर में पुलिस द्वारा ऑपरेशन रक्षा के अंतर्गत बाल श्रम उन्मूलन तथा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत पृथक-पृथक रूप से एक व्यापक, सघन एवं सुनियोजित जागरूकता एवं प्रवर्तनात्मक अभियान संचालित किया गया।इस मौके पर कस्बे के सम्मानित लोग मौजूद रहे। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह के द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन रक्षा के अंतर्गत बाल श्रम उन्मूलन को प्रभावी रूप से लागू किए जाने के उद्देश्य से थाना एएचटीयू व चाइल्ड लाइन टीम एवं विशेष किशोर पुलिस इकाई द्वारा विभिन्न सार्वजनिक स्थलों, बाजारों, होटल, ढाबों एवं अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर भ्रमण कर बाल मजदूरी की रोकथाम को लेकर आमजन, दुकानदारों एवं प्रतिष्ठान संचालकों को जागरूक किया गया।

जिसमें कोतवाली परिसर में एक मिटिंग आयोजित की गयी। इस दौरान बाल श्रम कराए जाने को गंभीर दंडनीय अपराध बताते हुए संबंधित कानूनों की जानकारी दी गई ।इसके अतिरिक्त,बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत टीमों द्वारा बाल विवाह जैसी सामाजिक कुप्रथा के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए बताया गया कि बाल विवाह कानूनन अपराध है तथा इसकी सूचना मिलने पर तत्काल आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी । लोगों से अपील की गई कि बाल विवाह की किसी भी संभावित घटना की जानकारी तुरंत पुलिस अथवा संबंधित विभाग को दें ।अभियान के दौरान आमजन को प्रशासन द्वारा जारी टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1930, 1090, 1098, 108, 112, 1076 एवं 181 के संबंध में जानकारी दी गई तथा अपील की गई कि बाल श्रम, बाल विवाह अथवा बच्चों के विरुद्ध किसी भी प्रकार के अपराध की सूचना तत्काल संबंधित हेल्पलाइन नंबरों अथवा नजदीकी पुलिस थाने को दें।इस मौके पर कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र कसाना,एएचटीयू से उपनिरीक्षक रामेश्वर दयाल, महिला हैंड कांस्टेबल कविता,डोली एवं अजरा खान चाइल्ड लाइन प्रभारी, विशेष किशोर पुलिस इकाई गौरव पोसवाल आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;