आरके पीजी कॉलेज में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

Feb 16, 2026 11:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शामली
share Share
Follow Us on

Shamli News - आरके पीजी कॉलेज की एनएसएस इकाइयों ने सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में स्वच्छता, स्वास्थ्य, नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण और डिजिटल साक्षरता के कार्यक्रम आयोजित किए गए। युवाओं को कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया गया। कैंसर के कारणों और बचाव पर जानकारी दी गई।

आरके पीजी कॉलेज में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

शहर के आरके पीजी कॉलेज की एनएसएस की तीनों इकाइयों द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ सोमवार को किया गया। प्रथम इकाई द्वारा मुंडेट कलां, द्वितीय इकाई द्वारा टिटौली तथा तृतीय इकाई द्वारा मुंडेट खुर्द गांव को गोद लेकर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। शिविर के अंतर्गत स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य जागरूकता, नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण, डिजिटल साक्षरता तथा सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जनजागरूकता कार्यक्रम संचालित किए। इस वर्ष उत्तर प्रदेश शासन द्वारा निर्धारित थीम कौशल विकास हेतु युवा को ध्यान में रखते हुए युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से विभिन्न कौशल संबंधी प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन भी दिया। इस अवसर पर प्रोफेसर आरपी सिंह, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रोहित राणा, डॉ. प्रीतम सिंह एवं कु. गायत्री त्रिपाठी मौजूद रहे।

इस अवसर पर कैंसर काउंसिल के प्रतिनिधि इनायत खान एवं शहबाज खान ने कैंसर के कारणों, लक्षणों और बचाव के उपायों पर जानकारी देते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नशे से दूर रहने और नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रोहित राणा ने कहा कि शिविर का उद्देश्य युवाओं को कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना और समाज सेवा के प्रति प्रेरित करना है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;