वीवी पीजी कॉलेज में एनएसएस विशेष शिविर का समापन

Mar 02, 2026 09:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शामली
share Share
Follow Us on

Shamli News - वीवी पीजी कॉलेज में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि दीपक जैन ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया और स्वयंसेवकों के प्रयासों की सराहना की। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के दौरान छात्रों ने सामाजिक संदेश दिए। अंत में सभी प्रतिभागियों को सहभागिता मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।

वीवी पीजी कॉलेज में एनएसएस विशेष शिविर का समापन

शहर के वीवी पीजी कॉलेज में एनएसएस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का सोमवार को समापन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव दीपक जैन ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर तीनों इकाइयों के कार्यक्रम अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत में अर्शी खान ने स्वागत भाषण प्रस्तुत कर अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि दीपक जैन ने स्वयंसेवकों एवं स्वयंसेविकाओं का उत्साहवर्धन करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़े रहने के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि एनएसएस युवाओं को सामाजिक जिम्मेदारी, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का पाठ पढ़ाती है।

विद्यार्थियों द्वारा शिविर के दौरान प्राप्त अनुभवों को साझा करना प्रेरणादायक रहा। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं। कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित की गईं। स्वयंसेवकों ने संगीत, नृत्य और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सामाजिक संदेश प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को सहभागिता मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नारायण सिंह, डॉ. मुकेश कनौजिया आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।