एनजीटी के आदेश पर वन भूमि से अतिक्रमण हटाया
Shamli News - एनजीटी के आदेश के अनुसार, वन विभाग ने ग्राम दभेड़ी बुजुर्ग में वन भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की। कब्जाई गई भूमि को वन विभाग ने अपने कब्जे में लिया और वृक्षारोपण के लिए गड्ढे खुदवाने का कार्य भी शुरू किया। यह कार्रवाई न्यायालय के निर्देशों के अनुसार की गई है।

एनजीटी के आदेश के अनुपालन में वन विभाग की टीम ने ग्राम दभेड़ी बुजुर्ग में वन भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान कब्जाई गई भूमि को वन विभाग ने अपने कब्जे में लेकर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी। वन विभाग की टीम ने गुरुलाल व कमलजीत निवासी ग्राम यूसुफपुर चौतरा द्वारा वन भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया। अतिक्रमण हटाने के बाद भूमि को दोबारा हरित बनाने के उद्देश्य से वहां वृक्षारोपण के लिए गड्ढे खुदवाने का कार्य भी कराया गया। वन क्षेत्राधिकारी कृष्णकांत ने बताया कि राष्ट्रीय हरित अधिकरण ने वाद संख्या 915/2024 में 4 फरवरी 2026 को आदेश पारित करते हुए जनपद शामली की अतिक्रमित वन भूमि को चिन्हित कर 23 अप्रैल तक सभी अतिक्रमण हटाकर भूमि खाली कराने तथा की गई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट जिलाधिकारी और प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) शामली को न्यायालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
इसी क्रम में वन विभाग द्वारा जनपद में चिन्हित अतिक्रमित वन भूमि को मुक्त कराने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और न्यायालय के आदेशों का पालन सुनिश्चित किया जा रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


