जिलेभर में धूमधाम के साथ मनाया गया नववर्ष
Shamli News - जिलेभर में बुधवार को नववर्ष का जश्न धूमधाम से मनाया गया। युवाओं ने होटल-रेस्टोरेंट में पार्टी की, केक काटे और उपहार बांटे। महिलाओं ने भी रेस्टोरेंट जाकर मस्ती की। असहाय लोगों को भोजन कराया गया और कुछ लोग हिल स्टेशनों पर गए। सोशल मीडिया पर शुभकामनाओं का दौर चलता रहा।

जिलेभर में बुधवार को नववर्ष का जश्न धूमधाम से मनाया गया। युवाओं में सुबह से ही नववर्ष के जश्न को लेकर जोश दिखा। नववर्ष को यादगार बनाने के लिए होटल-रेस्टोरेंट देररात तक युवाओं की भीड़ से गुलजार रहे। केक काटे और एक दूसरे को उपहार भेट किए गए। युवतियां व महिलाऐं भी पीछे नही रही उन्होने भी रेस्टारेंटों पर जाकर जमकर मस्ती की। आश्रम में जाकर असहाय लोगों की भोजन भी कराया गया। यही नही युवकों ने हिल स्टेशनों पर जाकर भी नववर्ष मनाया है। नव वर्ष को लेकर युवक व युवतियों में जमकर उत्साह देखने को मिला। चित परिचितों ने सवेरे से ही सोशल मीडिया के माध्यम से एक दूसरे को शुभकामनाऐं देने का सिलसिला शुरू कर दिया था, जो देर शाम तक चला।
इस दौरान शहर में विभिन्न रेस्टोरेंट गुब्बारे व झालरों से सजाए गए थे। दिन में भी रेस्टोरेंट में लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। युवाओं ने अपने दोस्तों संग नववर्ष का जमकर जश्न मनाया। रेस्तराओं में देर रात तक पार्टियों का सिलसिला जारी रहा। इस दौरान लोगों ने अपने घरों में लजीज पकवान बनाए थे और खूब लुत्फ उठाया। युवकों ने केक काटा और एक दूसरे को उपहार भी भेट किए। गिफ्ट शॉप की दुकानों पर खरदारी करने के लिए भीड रही। कुछ लोगों ने हिल स्टेशन पर जाकर जश्न मनाया तो कुछ ने मंदिर, मस्जिद जाकर भगवान के दर्शन कर नये साल की शुरूआत की। इसके अलावा शहर के सैकडों की संख्या में लोग मां शाकुंभरी देवी के दर्शनों के लिए भी रवाना हुए, जहां माता रानी के दर्शन कर सुख स्मृद्धि की कामना की। शहर के करनाल रोड स्थित अपनाघर आश्रम में जाकर समाजसेवी लोगों ने असहाय लोगों को भोजन कराया। नव वर्ष को लेकर लोगों ने नये कपड़े भी पहने थे और एक दूसरे को मिठाईयां भी वितरित की।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




