Hindi NewsUttar-pradesh NewsShamli NewsNew Year Celebrations Havan Prayers and Community Events Mark the Arrival of 2023
सामाजिक संगठनों व धार्मिक संस्थाओं ने हवन यज्ञ के साथ मनाया नववर्ष

सामाजिक संगठनों व धार्मिक संस्थाओं ने हवन यज्ञ के साथ मनाया नववर्ष

संक्षेप:

Shamli News - गुरूवार को नववर्ष आगमन पर विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं ने हवन पूजन का आयोजन किया। लोगों ने मंदिरों में पूजा की और असहायों को गर्म कपड़े और मिठाइयाँ बांटी। टैक्सी चालकों ने भी हवन किया, जबकि बच्चों ने नए साल का उत्सव मनाया। सामाजिक संगठनों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और उपहारों का आदान-प्रदान किया।

Jan 01, 2026 10:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शामली
share Share
Follow Us on

गुरूवार को नववर्ष आगमन पर विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं द्वारा हवन पूजन का आयोजन किया गया। सवेरे लोगों ने मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना की और भगवान से पूरे वर्ष अपना आशीर्वाद बनाए रखने की प्रार्थना की। असहाय लोगों को गर्म कपडों व मिठाईयों का वितरण किया गया। एक दूसरे को उपहार भेट किए गए, जबकि सवेरे से ही सोशल मीडियों के माध्यम से शुभकामनाऐं देने का सिलसिला जारी रहा। छात्र-छात्राओं ने एक दूसरे को ग्रीटिंग कार्ड भी भेट किए। गुरूवार को नववर्ष के आगमन पर अनेकों कार्यक्रम आयोजित किए गए। शहर के अग्रसैन पार्क स्थित शामली टैक्सी स्टैंड पर टैक्सी चालकों द्वारा नव वर्ष आगमन पर हवन पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें पुजारी ने विधि विधान से पूजन संपन्न कराया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जिसके यजमान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान व नगर पालिका चेयरमैन अरविन्द संगल रहे। टैक्सी चालकों ने आहुति प्रदान कर भगवान से नव वर्ष पर खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की। इस अवसर पर सतेन्द्र उपाध्याय, सोनू सैनी, राममेहर, जगमेन्द्र, उपेन्द्र, विकास, पप्पू, जितेन्द्र फौजी, रकम सिंह, सुरेन्द्र, नरेश, संजीव, डा. मुकुट मोहन संगल आदि मौजूद रहे। इसके अलावा शहर के कमला कालोनी स्थित कार्यालय में शामली केमिस्ट एसोसिएशन द्वारा नववर्ष के आगमन पर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें शामली के मेडिकल स्टोर संचालकों ने आहुति प्रदान कर भगवान से प्रार्थना की। हवन के मुख्य यजमान संस्था के अध्यक्ष देवराज सिंह मलिक रहे। शहर के मौहल्ला सलेक विहार में भी एक्सीलेंट समाज सेवा ट्रस्ट द्वारा नव वर्ष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था के अध्यक्ष महबूब राणा ने पदाधिकारियों को नववर्ष की शुभकामनाऐं दी और पूरे वर्ष असहाय लोगों की मदद करने का संकल्प दिलाया। इस दौरान देशक्ति गीत और कविताऐं भी प्रस्तुत की गई। इस दौरान दिलशाद सैफी, वकील मिर्जा, नदीम अहमद, डा. आसिफ, नवाब, जावेद राणा, फरमान राणा आदि मौजूद रहे। शहर के माजरा रोड स्थित अबेकस चैम्प अकेडमी पर भी नव वर्ष धूमधाम के साथ मनाया गया। बच्चों ने नये साल के उत्साह में गेम खेले। तरह तरह के गानों पर डांस किया। अकेडमी की डायरेक्टर डा. रीमा गोयल व सोनल तायल ने बच्चों को नव वर्ष की शुभकामनाऐं दी।