Hindi NewsUttar-pradesh NewsShamli NewsNew Identity for Jhinjhana Shri Madbhagwat Gita Chowk Inaugurated
झिंझाना में गाडीवाला चौक बना श्री मद्भागवत गीता चौक, भूमि पूजन कर आधारशिला का लोकार्पण

झिंझाना में गाडीवाला चौक बना श्री मद्भागवत गीता चौक, भूमि पूजन कर आधारशिला का लोकार्पण

संक्षेप:

Shamli News - मेरठ करनाल हाईवे पर झिंझाना के गाडीवाला चौक का नाम बदलकर 'श्री मद्भागवत गीता चौक' रखा गया। स्वामी ज्ञानानंद महाराज जी ने भूमि पूजन किया। इस अवसर पर क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना रहा। वक्ताओं ने कहा कि यह चौक धार्मिक पर्यटन में नई पहचान देगा और गीता के संदेश को फैलाने में सहायक होगा।

Dec 22, 2025 09:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शामली
share Share
Follow Us on

मेरठ करनाल हाईवे पर हस्तिनापुर से गीता उपदेश स्थली को जोड़ने वाले मार्ग पर स्थित झिंझाना के प्रसिद्ध गाडीवाला चौक को सोमवार को एक नई पहचान मिली। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज जी ने विधिवत भूमि पूजन कर गाडीवाला चौक का नाम परिवर्तित कर “श्री मद्भागवत गीता चौक” रखे जाने की आधारशिला का लोकार्पण किया।इस अवसर पर पूरा क्षेत्र धार्मिक और आध्यात्मिक वातावरण से ओत-प्रोत नजर आया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई, जिसके बाद स्वामी ज्ञानानंद महाराज जी ने चौक के नामकरण को भारतीय संस्कृति, गीता दर्शन और सनातन मूल्यों से जोड़ते हुए इसे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण बताया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

महामंडलेश्वर स्वामी का स्वागत एसडीएस कॉन्वेंट स्कूल की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक अंदाज में किया गया। छात्राओं के स्वागत से प्रभावित होकर स्वामी जी ने शिक्षा और संस्कारों को समाज की नींव बताया।कार्यक्रम में नगर पालिका शामली के चेयरमैन अरविंद संगल, भाजपा नेता श्रीपाल आर्य,खुर्शीद आलम, सुरेश, राहुलदेव , सतीश , सहित कस्बे के अनेक गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि श्री मद्भागवत गीता चौक का निर्माण झिंझाना को धार्मिक पर्यटन के मानचित्र पर नई पहचान दिलाएगा और आने वाली पीढ़ियों को गीता के संदेश से जोड़ने का कार्य करेगा।कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित लोगों ने स्वामी ज्ञानानंद महाराज जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे कस्बे के लिए ऐतिहासिक दिन बताया।