Hindi NewsUttar-pradesh NewsShamli NewsNational Youth Day Special Cleanliness Campaign in Shamli
राष्ट्रीय युवा दिवस पर चला विशेष स्वच्छता जागरूकता अभियान

राष्ट्रीय युवा दिवस पर चला विशेष स्वच्छता जागरूकता अभियान

संक्षेप:

Shamli News - राष्ट्रीय युवा दिवस पर, नगर पंचायत और जिला गंगा समिति ने एक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। इस अभियान में नागरिकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई और नालियों की सफाई की गई। अधिकारियों ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना की, जिससे नगर की सफाई में सुधार हुआ।

Jan 12, 2026 10:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शामली
share Share
Follow Us on

राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर सोमवार को नगर पंचायत में जिला गंगा समिति शामली एवं नगर पंचायत के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष स्वच्छता जागरूकता एवं सफाई अभियान चलाया गया। यह अभियान शासन के निर्देशानुसार एवं अधिशासी अधिकारी जितेन्द्र राणा के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।अभियान के अर्न्तगत नगर के विभिन्न वार्डों में स्वच्छता बैठकों का आयोजन किया गया तथा नागरिकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही नगर क्षेत्र में नालों व नालियों की विशेष सफाई कराई गई। अभियान में युवाओं, स्थानीय नागरिकों एवं सफाई कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नगर को स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प लिया।

स्वच्छ वातावरण को ध्यान में रखते हुए सड़क किनारे रखी निर्माण सामग्री पर जल छिड़काव कराया गया तथा निर्माण सामग्री ले जाने वाले वाहनों को ढककर चलाने के लिए लोगों को जागरूक किया गया।इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी जितेन्द्र राणा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी के जन्मदिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम युवाओं में स्वच्छता के प्रति जागरूकता और समाज सेवा की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने सभी वार्डों में सफाई कार्यों को और तेज करने के निर्देश देते हुए कहा कि नगर को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाने में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है।यह अभियान स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत चलाए जा रहे निरंतर प्रयासों का हिस्सा है। स्थानीय नागरिकों ने नगर पंचायत की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अभियानों से नगर की साफ-सफाई में उल्लेखनीय सुधार होता है।अभियान में स्वच्छ वार्ड प्रोत्साहन समिति के सदस्य, नगर के गणमान्य व्यक्ति एवं नगर पंचायत के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;