सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर विधायक अशरफ अली को सौंपा ज्ञापन

Mar 11, 2026 12:03 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शामली
share

Shamli News - राष्ट्रीय वाल्मीकि समाज ने सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में संविदा और आउटसोर्सिंग पर काम कर रहे कर्मचारियों के नियमितीकरण, वेतन वृद्धि, रविवार का अवकाश और बीमा सुविधा की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि कर्मचारियों को पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल रही हैं।

सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर विधायक अशरफ अली को सौंपा ज्ञापन

राष्ट्रीय वाल्मीकि समाज प्रतिनिधि मंच के पदाधिकारियों ने सफाई कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन थानाभवन विधायक अशरफ अली को सौंपा। रविवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद झंझोट के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने विधायक अशरफ अली के आवास पर पहुंचकर ज्ञापन दिया। ज्ञापन में संविदा व आउटसोर्सिंग पर कार्यरत सफाई कर्मचारियों को नियमित करने, उनका वेतन बढ़ाने, रविवार का अवकाश देने तथा बीमा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि प्रदेश में बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी संविदा और आउटसोर्सिंग व्यवस्था के तहत कार्य कर रहे हैं, लेकिन उन्हें पर्याप्त वेतन और सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।

साथ ही स्थायी भर्ती भी लंबे समय से नहीं की गई है, जिससे कर्मचारियों पर कार्य का भार बढ़ रहा है।उन्होंने मुख्यमंत्री तक सफाई कर्मचारियों की समस्याएं पहुंचाकर उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई कराने की मांग की। इस दौरान चौधरी सतेंद्र, डॉ. मुबारक अली, जिला संयोजक नंदू प्रसाद वाल्मीकि सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।