सेंट आरसी में लायंस ओलिंपियाड प्रतियोगिता का आयोजन

Feb 28, 2026 11:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शामली
share

Shamli News - सेंट आरसी कांवेंट स्कूल में लायंस ओलिंपियाड फाउंडेशन द्वारा राष्ट्रीय स्तर की ओलंपियाड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्या उज्मा जैदी ने छात्रों को उत्कृष्टता की दिशा में प्रेरित किया। चयनित विद्यार्थियों में अनंत, अतीश राणा, अदिति आर्य और अन्य शामिल हैं। इस अवसर पर शिक्षकों और अभिभावकों ने भी भाग लिया।

सेंट आरसी में लायंस ओलिंपियाड प्रतियोगिता का आयोजन

शहर के सेंट आरसी कांवेंट स्कूल में लायंस ओलिंपियाड फाउंडेशन द्वारा आयोजित नेशनल लेवल ओलंपियाड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्या उज्मा जैदी ने कहा कि श्रेष्ठ से सर्वश्रेष्ठ की ओर बढ़ना ही जीवन का लक्ष्य है। विद्यालय विद्यार्थियों को केवल परीक्षा के लिए नहीं, बल्कि उत्कृष्टता की संस्कृति के लिए तैयार करता है। उन्होंने शिक्षकों व अभिभावकों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि राष्ट्रीय मंच पर भी छात्र अनुकरणीय प्रदर्शन कर विद्यालय व परिवार का नाम रोशन करेंगे। उप प्रधानाचार्य रविंद्रपाल सिंह मलिक ने बताया कि लायंस ओलिंपियाड फाउंडेशन द्वारा देश को विभिन्न रीजन में विभाजित कर चरणबद्ध परीक्षाएं आयोजित की गईं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

चयनित विद्यार्थियों में अनंत, अतीश राणा, अदिति आर्य, हर्षित सिंह, शिवांगी चौधरी, अंश मित्तल, मानवी चौधरी, अधिराज जनमेजय, रूही गर्ग, यूर्वी गर्ग शामिल है। इस अवसर पर अरविंद शर्मा, अरविंद चौधरी, हरि ओम वत्स, अनुपम मित्तल, मनीष मित्तल, पंकज गोयल, अभिषेक वर्मा, गौरव अग्रवाल और दीप्ति पांडेय उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।