Shamli News: विवाहिता की मौत के मामले ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप

हिन्दुस्तान, शामली
Follow us on Google News
share

Shamli News: थाना भवन के गांव वकीलगढ़ में एक गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शव आम के पेड़ पर लटका मिला। पीड़िता के पिता ने पति और ससुराल के अन्य सदस्यों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Shamli News: विवाहिता की मौत के मामले ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप

Shamli News: थाना भवन। थाना भवन क्षेत्र के गांव वकीलगढ़ निवासी एक गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। उसका शव खेत में आम के पेड़ पर चुन्नी से फांसी लगा लटका मिला था। मृतका के पिता ने पति, देवर, सास, ससुर, फूफा और चाचा पर मारपीट, उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाते हुए थाना भवन थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। गांव वकीलगढ़ निवासी रोबिन पुत्र ईलम सिंह ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसकी पुत्री रितु का विवाह 29 नवंबर 2025 को थाना भवन के मोहल्ला रेती निवासी आशु पुत्र राजकुमार उर्फ घोग्गा के साथ हुआ था।

आरोप है कि 18 जुलाई को ससुराल पक्ष के लोगों ने पहले उसकी पुत्री के साथ गाली-गलौज और मारपीट की तथा बाद में फांसी लगाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को अतर सिंह सैनी के खेत में आम के पेड़ पर चुन्नी से लटका दिया गया। पिता का आरोप है कि कि उसकी पुत्री गर्भवती थी और गर्भस्थ शिशु की भी मौत हो गई। उनका कहना है कि घटना के बाद जब उन्होंने दामाद आसू से संपर्क करने का प्रयास किया तो वह फरार हो गया। उन्होंने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोग लालची प्रवृत्ति के थे और उनकी पुत्री का शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करते थे। बेटी का घर बसाने के उद्देश्य से उन्होंने कई बार उसके खाते में 20 हजार और 10 हजार रुपये ट्रांसफर किए तथा 10 हजार रुपये नगद भी दिए, लेकिन इसके बावजूद उसकी हत्या कर दी गई। मृतका के पिता ने पति, देवर, सास, ससुर, फूफा और चाचा के विरुद्ध हत्या, मारपीट, गाली-गलौज और उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है।थाना प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsShamli NewsShamli News: विवाहिता की मौत के मामले ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप