Hindi NewsUttar-pradesh NewsShamli NewsMurder Mystery Unveiled Haryana Youth Parvez Killed by Friends Over Loot Money
लूट के पैसों के बंटवारे में की थी परवेज की हत्या

लूट के पैसों के बंटवारे में की थी परवेज की हत्या

संक्षेप:

Shamli News - हरियाणा निवासी परवेज की हत्या उसके दोस्तों ने लूट के पैसों के बंटवारे को लेकर विवाद के बाद की। शव को आत्महत्या का रूप देने के लिए उसके पास तमंचा रखा गया था। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और अन्य की तलाश जारी है। परवेज पहले भी एक लूट मामले में वांछित था।

Dec 09, 2025 11:10 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शामली
share Share
Follow Us on

भूरा-बराला मार्ग पर जंगल में हरियाणा निवासी परवेज के शव मिलने के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि युवक की हत्या किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि उसके ही साथियों ने लूट के पैसों के बंटवारे को लेकर हुए विवाद के बाद की थी। हत्या के बाद मृतक के शव के पास तमंचा रखकर आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया था। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गत तीन दिसंबर को कैराना क्षेत्र के भूरा-बराला मार्ग पर हरियाणा के जनपद पानीपत के सनौली थाना क्षेत्र के गांव राणा माजरा निवासी परवेज (26) का गोली लगा शव मिला था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मृतक के भाई अरमान की ओर से आसिफ व शोयब तथा दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। घटना में सनौली क्षेत्र के गांव गढ़ीबेसक निवासी आसिफ को गिरफ्तार किया गया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक समयपाल अत्री के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि हत्या से एक दिन पहले सभी आरोपी गाड़ी से कैराना पहुंचे थे। जहां भूरा-बराला मार्ग पर गाड़ी के अंदर शराब पी थी। इसी दौरान लूट के पैसों के बंटवारे को लेकर परवेज से विवाद हो गया था और इसके बाद उसे गोली मार दी थी। हत्याकांड के बाद शव को मौके से हटाकर पास ही गन्ने के खेत में फेंक दिया था। पुलिस ने बताया कि मृतक इससे पहले करनाल के थाना घरौंडा क्षेत्र में हुई करीब तीन लाख रुपये की लूट की घटना में भी वांछित था और घटना को लेकर हरियाणा सीआईए टीम ने उसके घर पर दबिश दी थी, लेकिन वह हाथ नहीं लग सका था। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। --- हत्या को आत्महत्या दिखाने की थी साजिश तीन दिसंबर को भूरा-बराला मार्ग स्थित गन्ने के खेत में परवेज का शव मिला था। उसके सीने में गोली लगी हुई थी और शव के पास एक तमंचा रखा हुआ था, जिसकी नाल में खोखा कारतूस फंसा था। बाद में पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या के बाद आरोपियों ने जान-बूझकर तमंचा शव के पास रखा था, ताकि पूरा मामला आत्महत्या का लगे और वे बच निकलें, लेकिन पुलिस की गहन पड़ताल के चलते उनके मंसूबे पूरे नहीं हो सके।