त्यारोपी पर मुकदमे का खर्च मांगने न देने पर धमकी का आरोप
Shamli News - कांधला के गांव भभीसा के निवासी अशोक कुमार ने एसपी शामली को शिकायत दी कि उनके भाई पवन कुमार की हत्या की मुख्य आरोपी जमानत पर बाहर आया है। आरोपी अदालत में पेश नहीं हो रहा और अब वह मुकदमे का खर्च मांग रहा है। शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है।

कांधला। गांव भभीसा निवासी पीड़ित अशोक कुमार पुत्र सुखवीर ने एसपी शामली को दी लिखित शिकायत में बताया कि 14 जुलाई 2014 को उनके भाई पवन कुमार कर दी गई थी। मुख्य हत्यारोपी जमानत पर बाहर आया है। आरोप है कि वर्तमान में यह मुकदमा शामली की अदालत में विचाराधीन है। वह लगातार अदालत में पेश नहीं हो रहा है और उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी हो चुके हैं। आरोप है कि हत्यारोपी अब मुकदमे का खर्च उनसे मांग रहा है। खच न देने पर उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है। एसपी के आदेश पर पुलिस ने हत्यारोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कार्रवाई शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


