Shamli News: वृहद अभियान के तहत कैराना में लगाए गए 6566 पौधे
Shamli News: नगरपालिका परिषद ने पर्यावरण संरक्षण के लिए वृहद वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया, जिसमें 6566 पौधे विभिन्न स्थानों पर रोपे गए। इस अभियान का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी ने संयुक्त रूप से किया। अभियान के दौरान पौधों की देखरेख और सिंचाई की व्यवस्था सुनिश्चित की गई।
Shamli News: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नगरपालिका परिषद ने वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाकर नगर के विभिन्न स्थानों पर 6566 पौधे रोपित किए। रविवार को प्रदेश सरकार के वृहद वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत नगरपालिका परिषद ने नगर क्षेत्र में व्यापक स्तर पर पौधारोपण कराया। अभियान के तहत कुल 6566 पौधे विभिन्न प्रमुख मार्गों और चयनित स्थानों पर लगाए गए। अभियान का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष शमशाद अहमद अंसारी तथा अधिशासी अधिकारी समीर कुमार कश्यप ने पानीपत रोड पर पौधा रोपकर किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ उनका संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है।
इसके बाद पालिका की टीम ने शामली-पानीपत हाईवे, कांधला रोड, पानीपत रोड, रामड़ा रोड, भूरा रोड और खुरगान रोड समेत विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण किया। पूरे अभियान की निगरानी अवर अभियंता सिविल राहुल कुमार और अवर अभियंता जल हिमांशु नारायण ने की। वहीं, जलकल लिपिक तासीम अली की देखरेख में सभी स्थानों पर पौधों की सिंचाई की व्यवस्था सुनिश्चित कराई गई। वृक्षारोपण अभियान में कार्यालय अधीक्षक जैगम हुसैन, लेखाकार राकेश कुमार, गृहकर लिपिक इनाम हसन, सफाई लिपिक मोहम्मद असलम, योजना लिपिक रविकांत, कार्यवाहक जन्म-मृत्यु लिपिक जहांगीर सिद्दीकी, प्रकाश लिपिक रविंद्र कुमार आदि का सहयोग रहा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


