आग में झुलसी महिला व दो बच्चियों की मौत के मामले में सास गिरफ्तार
कैराना में एक महिला अनीता आग में गंभीर रूप से झुलस गई, जबकि उसकी दो बेटियों की दम घुटने से मौत हो गई। अनीता ने अपनी सास पर आग लगाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने सास ईश्वरी को दहेज उत्पीड़न और हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है।

कैराना। आग में महिला के झुलसने और उसकी दो बेटियों की दम घुटने से मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी सास को गिरफ्तार कर लिया है। नगर के मोहल्ला आलदरम्यान निवासी जसविंदर उर्फ जस्सी की पत्नी अनीता गत सात मई को घर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से गंभीर रूप से झुलस गई थी। इस दौरान दम घुटने से उसकी छह वर्षीय पुत्री वंदना और डेढ़ वर्षीय पुत्री जसप्रीत की मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत का कारण सामने आया था। इस मामले में उस समय नया मोड़ आ गया था, जब मेरठ मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन अनीता ने पुलिस को दिए बयान में अपनी सास ईश्वरी पर आग लगाकर जलाने का आरोप लगाया था।
इसके बाद अनीता के भाई राहुल कुमार की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सास ईश्वरी के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न, जानलेवा हमला व हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। उधर, गंभीर रूप से झुलसी अनीता को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया। बुधवार को पुलिस ने उक्त प्रकरण में ईश्वरी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


