Shamli News: बंदरों के हमले में महिला गंभीर घायल, जिला अस्पताल में भर्ती

हिन्दुस्तान, शामली
Follow us on Google News
share

Shamli News: जलालाबाद में बंदरों का आतंक बढ़ रहा है। हाल ही में एक महिला पर बंदरों ने हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोग समस्या का समाधान चाह रहे हैं क्योंकि बंदरों के हमले से महिलाएं और बच्चे डर के साये में जी रहे हैं।

Shamli News: बंदरों के हमले में महिला गंभीर घायल, जिला अस्पताल में भर्ती

Shamli News: जलालाबाद। कस्बे में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को बंदरों के झुंड ने मोहल्ला गांधी चौक में महिला उषा गोयल पत्नी जनेश्वर गोयल पर हमला कर दिया हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिन्हें उपचार के लिए स्थानीय चिकित्सक के यहां ले जाया गया जहां से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय संजीव , सुभाष देवेन्द्र , रोमिल लोगों के अनुसार, कस्बे में पिछले काफी समय से बंदरों का आतंक बना हुआ है। बंदरों का झुंड पहले भी कई महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों पर हमला कर उन्हें घायल कर चुका है। इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है।

बंदरों का आतंक

नगरवासियों का कहना है कि बंदर आए दिन घरों में घुसकर सामान नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ लोगों पर हमला कर रहे हैं, जिससे लोगों का घरों से निकलना भी मुश्किल हो गया है। खासकर महिलाओं और बच्चों में भय का माहौल है। सबसे ज्यादा प्रभावित गांधीचौंक, आर्यनगर, प्रताप नगर रामनगर मोतीबाजार, कटैहरा बाजार आदि मौहल्ले है जहां पर कई विद्याालय है जिसमे हजारो बच्चे शिक्षा गृहण करने आते है जिन पर बंदरो के हमले का खतरा सबसे ज्यादा बना हुआ है।

स्थायी समाधान की मांग

घटना के बाद लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन एवं संबंधित विभाग से शीघ्र कार्रवाई करते हुए बंदरों को पकड़वाने की मांग की है। नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। पूरे मामले पर अधिशासी अधिकारी जयवीर शर्मा का कहना है कि बंदर पकडने वाली टीम से सम्पर्क साधा गया था जो अभी किसी और स्थान पर बंदर पकड रहे है शीघ्र ही टीम को बुलोकर इस समस्या का समाधान कराने का प्रयास किया जायेगा।

सामान्य प्रश्न

क्या हाल ही में किसी महिला पर बंदरों ने हमला किया?
हाँ, हाल ही में एक महिला पर बंदरों ने हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।