लावारिस मिली नाबालिग बालिका को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

Apr 16, 2026 01:57 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शामली
share

Shamli News - थानाभवन में मिशन शक्ति टीम ने एक 16 वर्षीय नाबालिग बालिका को लावारिस अवस्था में पाया। पूछताछ के बाद, टीम ने उसके माता-पिता से संपर्क किया और बालिका को सुरक्षित उनके सुपुर्द किया। इस तत्परता से एक संभावित अप्रिय घटना टल गई और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर लोगों का विश्वास बढ़ा।

लावारिस मिली नाबालिग बालिका को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

थानाभवन। थाना क्षेत्र में लावारिस अवस्था में घूम रही एक नाबालिग बालिका को मिशन शक्ति टीम ने सतर्कता दिखाते हुए सकुशल उसके परिजनों से मिलवा दिया। बुधवार को गस्त के दौरान मिशन शक्ति टीम को करीब 16 वर्षीय एक बालिका संदिग्ध अवस्था में अकेली घूमती हुई दिखाई दी। शक होने पर पुलिस टीम ने बालिका को रोककर पूछताछ की। पूछताछ में बालिका ने अपना नाम वर्षा पुत्री राजेश राम निवासी हसनपुर गठिया, थाना सिद्धबलिया, जनपद गोपालगंज बताया। साथ ही उसने यह भी बताया कि वह वर्तमान में हरियाणा के जनपद यमुनानगर स्थित हरि शंकर कॉलोनी, थाना जगाधरी जनपद यमुनानगर में रह रही है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए मिशन शक्ति टीम की हेड कांस्टेबल रविता ने बालिका के पिता का मोबाइल नंबर प्राप्त कर उनसे संपर्क किया और पूरी जानकारी दी। सूचना मिलने पर बालिका के पिता राजेश राम एवं माता सोना थाना थानाभवन पहुंचे। आवश्यक सत्यापन के बाद पुलिस ने बालिका को सुरक्षित उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया। इस दौरान परिजनों ने मिशन शक्ति टीम का आभार व्यक्त किया। पुलिस की इस तत्परता से एक संभावित अप्रिय घटना टल गई और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के प्रति लोगों का विश्वास भी मजबूत हुआ।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।