
अनजान लोगो की फ्रेंड रिक्वेस्ट ना करे स्वीकार
Shamli News - बाबरी क्षेत्र के गांव चुनसा में मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं और बच्चियों को सशक्त बनाने के लिए एक जनजागरूकता अभियान चलाया। महिलाओं को आत्मनिर्भरता, सुरक्षा, और अधिकारों की जानकारी दी गई। साइबर अपराधों से निपटने के तरीके और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई।
बाबरी क्षेत्र के गांव चुनसा में मिशन शक्ति टीम द्वारा ग्रामीण महिलाओं बच्चियों को सशक्त बनाने की दिशा में मिशन शक्ति टीम द्वारा एक प्रभावशाली जनजागरूकता अभियान चलाया। टीम ने गांव की महिलाओं को आत्मनिर्भरता, सुरक्षा और अधिकारों से जोड़ते हुए अत्यंत सरल और प्रभावी ढंग से महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा कीं। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को साइबर अपराध, छेड़खानी की घटनाओं से निपटने के तरीके, तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। बुधवार को थाना बाबरी मिशन शक्ति व साइबर टीम द्वारा सबसे पहले साइबर अपराधों के बढ़ते जोखिमों पर प्रकाश डाला।महिला
सुरक्षा केंद्र प्रभारी उप निरीक्षक कुसुम पाल सिंह ने महिलाओं को बताया कि इंटरनेट मिडिया पर अनजान व्यक्तियों की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करें, व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें,और किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें। साथ ही यह भी समझाया गया कि साइबर हेल्पलाइन 1930 पर तत्काल शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। महिला पुलिसकर्मी व मिशन शक्ति टीम सदय सोनिया चौधरी द्वारा मौजूद महिलाओं को छेड़खानी और महिलाओं के प्रति अपराध जैसे संवेदनशील विषय पर चर्चा की गई। टीम सदस्य द्वारा महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों 1090, 112 और 181 जैसे नंबरों की जानकारी दी गई,और समझाया गया कि किसी भी घटना की तुरंत शिकायत करना ही सुरक्षित रहने का पहला कदम है। कार्यक्रम के दौरान महिला पुलिसकर्मी ममता कौशिक ने आत्मरक्षा के कुछ आसान टिप्स भी प्रदर्शित कर महिलाओं का उत्साह बढ़ाया। अंत में मिशन शक्ति टीम प्रभारी ने सरकारी योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, उज्ज्वला योजना, स्व-सहायता समूह, जननी सुरक्षा योजना तथा महिला सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं की जानकारी सरल भाषा में समझाई। महिलाओं को बताया गया कि कैसे वे इन योजनाओं का लाभ उठाकर आर्थिक रूप से मजबूत बन सकती हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




