Mission Shakti Phase-5 Women Empowerment Awareness Campaign in Jhijhana मिशन शक्ति कार्यक्रम के चलते महिलाओं को किया जागरूक, Shamli Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsShamli NewsMission Shakti Phase-5 Women Empowerment Awareness Campaign in Jhijhana

मिशन शक्ति कार्यक्रम के चलते महिलाओं को किया जागरूक

Shamli News - मिशन शक्ति के फेज-5 के तहत झिंझाना थाना पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं के सशक्तिकरण के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। चौसाना चौकी क्षेत्र के गांव भडी में पंपलेट बांटकर महिलाओं को आत्मनिर्भरता और...

Newswrap हिन्दुस्तान, शामलीThu, 26 Dec 2024 10:05 PM
share Share
Follow Us on
मिशन शक्ति कार्यक्रम के चलते महिलाओं को किया जागरूक

मिशन शक्ति के फेज-5 के तहत झिंझाना थाना पुलिस द्वारा गुरूवार को चौसाना चौकी क्षैत्र के गांव भडी में महिलाओं, बालिकाओं को सशक्तिकरण के लिए जागरूक किया गया। पंपलेट बांटकर उन्हें आत्म निर्भर बनाने के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई। झिंझाना थाना क्षेत्रों के अंतर्गत महिला बीट पुलिस कर्मियों द्वारा गांव, कस्बा, बस स्टैंड सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं को पंपलेट बांटकर उन्हें जागरूक किया गया। साइबर हिंसा, प्रेम संबंधों में घर से पलायन एवं सोशल मीडिया प्लेटफार्मों को सतर्कता एवं सावधानी प्रयोग किए जाने के लिए जागरूक किया गया। किसी भी अपराध का बोध होने पर बिना संकोच स्थानीय पुलिस की मदद लेने एवं शिकायत करने की जानकारी दी गई। शासन द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया गया।कार्यक्रम के दौरान मुख्य आरक्षी आशा सिंह, मुख्य आरक्षी पूजा पालऔर आरक्षी ममता ने महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों और योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।