Mission Shakti Phase 5 Empowering Women Through Awareness and Safety Initiatives महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत छात्राओं को जागरूक किया, Shamli Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsShamli NewsMission Shakti Phase 5 Empowering Women Through Awareness and Safety Initiatives

महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत छात्राओं को जागरूक किया

Shamli News - महिला सशक्तिकरण के लिए मिशन शक्ति अभियान फेज 5 के अंतर्गत महिला पुलिस ने मदरसे में महिलाओं और छात्राओं को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। यह कार्यक्रम महिलाओं के खिलाफ अपराधों की रोकथाम और...

Newswrap हिन्दुस्तान, शामलीMon, 30 Dec 2024 10:25 PM
share Share
Follow Us on
महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत छात्राओं को जागरूक किया

महिला सशक्तिकरण हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज 5 के अंतर्गत महिला पुलिस ने कस्बे के मदरसे मे महिलाओं, छात्राओं को जागरुक कर महिला हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी दी गई। जिससे महिलाओं ओर छात्राओं के साथ होने वाली घटनाओं पर अंकुश लगेगा। केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के कल्याण हेतु चलायी जा रही योजनाओं से भी अवगत कराया। सोमवार को महिला सशक्तिकरण में मिशन शक्ति अभियान फेज 5 में कस्बे के जमीयतुल साली हतोत मदरसे में आरक्षी पूजा रानी, शालिनी के द्वारा छात्राओं व महिलाओं के मीटिंग की गयी। जिसमे महिलाओं के साथ घटित होने वाले अपराधों पर प्रभावी रोकथाम व आत्मनिर्भर बनने हेतु चलाए जा रहे मिशन नारी सुरक्षा,नारी सम्मान,नारी स्वालंबन के दृष्टिगत सुरक्षा जागरूकता के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां दी है। इसके अलावा एंटी रोमियो स्क्वायड, महिला हेल्प डेस्क, विभिन्न हेल्पलाइन नंबर यूपी 112, वूमेन पावर 1090,,181,1930,1076,108 व साइबर सुरक्षा के बारे में विस्तृत जानकारी दी। तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री मात्र वंदना योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन उत्तर प्रदेश आदि जानकारियां देकर जागरूक किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।