मिशन शक्ति फेस 5.2 के तहत बालिकाओं को किया जागरूक
थानाभवन में मिशन शक्ति फेस 5.2 अभियान के अंतर्गत शिक्षण संस्थानों व घरो में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला हेड कांस्टेबल गीता ने छात्राओं को महिलाओं के सशक्तिकरण, साइबर क्राइम, ऑनलाइन धोखाधड़ी और छेड़खानी जैसे मुद्दों पर जानकारी दी। हेल्पलाइन नंबरों और सरकारी योजनाओं के बारे में भी बताया गया।

थानाभवन। मिशन शक्ति फेस 5.2 अभियान के अंतर्गत मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीम द्वारा क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों व घरो में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महिला हेड कांस्टेबल गीता ने लाला लाजपत राय कन्या इंटर कलेजा, थानाभवन के बाजार चौंक व नई घासमंडी में छात्राओं और महिलाओं को महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। कार्यक्रम में महिलाओं के सशक्तिकरण, साइबर क्राइम से बचाव, ऑनलाइन धोखाधड़ी, छेड़खानी तथा बाल अपराध जैसे विषयों पर विस्तार से जागरूक किया गया। टीम ने छात्राओं को सुरक्षा संबंधी सावधानियां अपनाने और किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई, जिनमें 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तथा 108 एंबुलेंस सेवा शामिल हैं।इसके
साथ ही छात्राओं को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं जैसे बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना तथा समूह विवाह योजना के बारे में भी विस्तार से बताया गया। पुलिस टीम ने बालिकाओं और महिलाओं से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की समस्या या अपराध की स्थिति में बिना झिझक हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करें और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


