Hindi NewsUttar-pradesh NewsShamli NewsMissing Youth from Purmufi Found Bag by Ganges Family in Panic
पुरमाफी का युवक ऋषिकेश में 12 दिन से लापता

पुरमाफी का युवक ऋषिकेश में 12 दिन से लापता

संक्षेप:

Shamli News - पुर्माफी गांव का युवक अंकित 11 जून को ऋषिकेश घूमने गया था। तीन दिन बाद उसका बैग और मोबाइल गंगा किनारे मिला, जिससे परिजनों में हड़कंप मच गया। अंकित के माता-पिता का इकलौता बेटा होने के कारण उसकी तलाश...

Jun 22, 2025 01:03 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शामली
share Share
Follow Us on

क्षेत्र के गांव पुरमाफी निवासी युवक लगभग 12 दिन पूर्व ऋषिकेश घूमने के लिए गये। जिसके तीन दिन बाद युवक का बैग एटीएम एवं सामान गंगा किनारे मिला। पुलिस द्वारा मामले की सूचना परिजनों को दी गयी। जिसके बाद परिजनों में हड़कंप मच गया ओर युवक की तलाश में उत्तराखंड पहुंचे। लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस मामले की जांच में जुटी। क्षेत्र के गांव पुरमाफी निवासी अंकित पुत्र पीतम सिंह 11 जून को घर से ऋषिकेश घूमने के लिए गया था। लेकिन 14 जून को लक्ष्मण झूला पुलिस को अज्ञात व्यक्ति द्वारा अंकित का बैग ओर सामान मोबाइल फोन गंगा किनारे मिलने की बात कहकर दिया गया।जिसकी

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सूचना पुलिस द्वारा परिजनों को दी गयी। जिसके बाद परिजनों में हड़कंप मच गया ओर परिजन अंकित की तलाश में उत्तराखंड के लिए रवाना हो गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गयी। जिसमें पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर अंकित की तलाश शुरू कर दी है।वहीं परिजनों में अंकित के नहीं मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। अंकित पानीपत हरियाणा सेलून का कार्य करता है। अंकित अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र हैं।