दवाई लेने गई नाबालिक को घर में खींचकर किया दष्कर्म
Shamli News - झिंझाना में एक नाबालिक लड़की घर से दवाई लेने निकली थी, तभी युवक ने उसे जबरदस्ती अपने घर में खींच लिया और बलात्कार किया। पीड़िता ने अपने परिजनों को जानकारी दी, जिसके बाद उसके पिता ने पुलिस में तहरीर दी। पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

झिंझाना। क्षेत्र में घर से दवाई लेने निकली नाबालिक को युवक ने घर में खींचकर बलात्कार कर दिया पीड़िता ने परिजनों को जानकारी दी इस संबंध में पीड़िता के पिता ने पुलिस को तहरीर दी पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त की तलाश शुरू कर दी है । कस्बा ऊन में नाबालिक घर से दवाई लेने के लिए बाजार जा रही थी रास्ते में युवक ने उसका मुंह भीचकर घर में घुस गया तथा बलात्कार की घटना को अंजाम दे दिया पीड़िता ने अपनी आप बीती परिजनों को बताई इस संबंध में पीड़िता के पिता ने पुलिस चौकी में तहरीर दी पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त सत्येंद्र पुत्र माई चंद निवासी कस्बा ऊन की तलाश शुरू कर दी है।
चौकी प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि घटना सुबह 9:00 बजे की है पीड़िता के पिता की तहरीर पर सत्येंद्र पुत्र माई चंद के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया है तथा अभियुक्त की तलाश की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


