ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश शामली मुल्क की तरक्की और अमन चैन को उठे लाखों हाथ

मुल्क की तरक्की और अमन चैन को उठे लाखों हाथ

जिलेभर में ईद का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह सवेरे ही सज धज का अकीदतमंदों का सैलाब ईदगाह की ओर उमड़ पड़ा। ईदगाह और मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गयी। इस दौरान मुल्क की तरक्की और अमन की दुआ...

1/ 3जिलेभर में ईद का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह सवेरे ही सज धज का अकीदतमंदों का सैलाब ईदगाह की ओर उमड़ पड़ा। ईदगाह और मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गयी। इस दौरान मुल्क की तरक्की और अमन की दुआ...
जिलेभर में ईद का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह सवेरे ही सज धज का अकीदतमंदों का सैलाब ईदगाह की ओर उमड़ पड़ा। ईदगाह और मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गयी। इस दौरान मुल्क की तरक्की और अमन की दुआ...
2/ 3जिलेभर में ईद का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह सवेरे ही सज धज का अकीदतमंदों का सैलाब ईदगाह की ओर उमड़ पड़ा। ईदगाह और मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गयी। इस दौरान मुल्क की तरक्की और अमन की दुआ...
जिलेभर में ईद का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह सवेरे ही सज धज का अकीदतमंदों का सैलाब ईदगाह की ओर उमड़ पड़ा। ईदगाह और मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गयी। इस दौरान मुल्क की तरक्की और अमन की दुआ...
3/ 3जिलेभर में ईद का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह सवेरे ही सज धज का अकीदतमंदों का सैलाब ईदगाह की ओर उमड़ पड़ा। ईदगाह और मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गयी। इस दौरान मुल्क की तरक्की और अमन की दुआ...
हिन्दुस्तान टीम,शामलीSun, 17 Jun 2018 12:27 AM
ऐप पर पढ़ें

जिलेभर में ईद का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह सवेरे ही सज धज का अकीदतमंदों का सैलाब ईदगाह की ओर उमड़ पड़ा। ईदगाह और मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गयी। इस दौरान मुल्क की तरक्की और अमन की दुआ की गयी। खुदा की बारगाह में लाखों हाथ दुआ को उठे।

पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक बंदोबस्त किए थे। शनिवार को ईद को लेकर मुस्लिम बहुल इलाकों में अल सुबह ही चहल-पहल शुरू हो गयी। शामली शहर के आजाद चौक, काजीवाड़ा, तैमूरशाह, कलंदरशाह आदि मोहल्लों में मुस्लिम समाज के लोग स्नान आदि से निवृत्त होकर नए कपड़े पहन इत्र आदि लगाकर तैयार हुए। सुबह छह बजे से ही अकीदतमंद कैराना रोड स्थित ईदगाह की ओर रुख करने लगे। उधर पुलिस प्रशासन ने भीड़ के मद्देनजर सुबह सात बजे से ही शहर की सीमाएं सील कर दी थी। ईदगाह पर नमाज का समय आठ बजे था लेकिन इससे एक घंटा पहले ही ईदगाह का मैदान अकीदतमंदों से भर गया। कैराना रोड स्थित ईदगाह में करीब आठ बजे ईद की नमाज शाही ईमाम मौलाना शौकीन ने अदा कराई। इसके बाद में सभी ने एक दूसरे के गले मिल ईद मुबारकबाद दी। ईद्गाह के गेट पर विभिन्न सामाजिक तथा राजनैतिक लोगों ने भी पहुंचकर ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान डीएम इन्द्र विक्रम सिंह, एसपी देवरंजन वर्मा, सीओ सिटी आशोक कुमार, एसडीएम शामली सुरजीत कुमार,, सुधीर पंवार, नगर पालिका चैयरमैन पति एवं पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल, विजय कौशिक, रालोद जिलाध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन, हाजी खालिद, सचिन राणा आदि मौजूद रहे। सभी ने लोगों को ईद की मुबारकबाद दी। शहर के अंदर बंद रहा यातायात शामली। ईद की नमाज के मद्देनजर व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर के अंदर यातायात बंद किया था। सुबह सात बजे से नौ बजे तक शहर में चौपहिया वाहनों की आवाजाही बंद रही। ईदगाह पर सुबह से ही लोगों की आवाजाही शुरू होने से कैराना रोड स्थित सुबह छह बजे से ही यातायात बंद कर दिया था। इसके अलावा करनाल की ओर से आने वाले वाहनों को टिटौली पुलिस चौकी के पास और मेरठ की ओर से आने वाले वाहनों को सिंभालका पुल से पहले ही रोक लिया गया था। मुजफ्फरनगर से आने वाले वाहनों को बनत में पुल से पहले ही रोक लिया गया था। पुलिस प्रशासन मुस्तैदी से तैनात रहा शामली। ईद की नमाज के मद्देनजर पुलिस प्रशासन सुबह से ही अलर्ट रहा। एसपी देवरंजन वर्मा ने सुबह शहर का दौरा कर पुलिस व्यवस्था का जायजा लिया। नमाज से पूर्व भी एसपी देवरंजन वर्मा ने ईदगाह का निरीक्षण किया। विजय चौक पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। इसके अलावा फव्वारा चौक, बड़ा बाजार एवं शहर के विभिन्न स्थानों एवं मस्जिदों के आसपास पास पुलिस बल तैनात रहा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें