शादी समारोहों में फिजूलखर्ची और खुराफात रोकने को जमीअत की बैठक

हिन्दुस्तान, शामली
Follow us on Google News
share

शामली में मोहम्मदी मस्जिद में जमीअल उलेमा-ए-हिन्द की बैठक हुई। बैठक में स्व-जनगणना, ईद-उल-अजहा पर्व, शादी समारोहों में फिजूलखर्ची रोकने पर चर्चा की गई। मौलाना साजिद कासमी ने ऑनलाइन प्रक्रिया अपनाने और लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता पर जोर दिया। ईद को शांतिपूर्ण मनाने की अपील भी की गई।

शादी समारोहों में फिजूलखर्ची और खुराफात रोकने को जमीअत की बैठक

शामली। शहर के मोहल्ला सलेक विहार स्थित मोहम्मदी मस्जिद में मंगलवार को जमीअल उलेमा-ए-हिन्द के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्व-जनगणना, ईद-उल-अजहा पर्व तथा शादी समारोहों में फिजूलखर्ची और खुराफात रोकने को लेकर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला सदर मौलाना साजिद कासमी ने कहा कि स्व-जनगणना को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि लोग ऑनलाइन प्रक्रिया को अपनाएं ताकि किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। साथ ही प्रशिक्षकों द्वारा अनपढ़ लोगों को भी जानकारी उपलब्ध कराई जाए, जिससे सभी लोग आसानी से प्रक्रिया पूरी कर सकें।

उन्होंने कहा कि अपने-अपने गांवों और मोहल्लों में लोगों को जागरूक किया जाए और किसी भी प्रकार की अफवाह से बचा जाए। जमीअल उलेमा-ए-हिन्द के जनरल सेक्रेटरी मौलाना अय्यूब ने ईद-उल-अजहा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जहां किसी प्रकार की परेशानी हो वहां तत्काल जिला प्रशासन और पुलिस को अवगत कराया जाए। सड़कों पर नमाज अदा न करने, कुर्बानी पर्दे में करने तथा सफेद जानवर की कुर्बानी से बचने की भी अपील की गई। उन्होंने कहा कि कुर्बानी के अवशेषों को गड्ढा खोदकर दबाया जाए और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि गंदगी न फैले। बैठक में यह भी बताया गया कि जिले में मस्जिदों के माइक को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। पदाधिकारियों ने कहा कि प्रशासन का सहयोग किया जाए तथा निर्धारित नियमों का पालन किया जाए।इसके अलावा शादी समारोहों में अनावश्यक खर्च और गलत रस्मों से बचने की भी अपील की गई। इस अवसर पर मुफ्ती जुबेर, मौलाना नजाकत अली, महबूब राणा, मौलाना शौकीन, मौलाना वसीम, मुफ्ति जाकिर, मुफ्ति शाकिर, मुफ्ति जुबैर, मौलाना हामिद टपराना, मुफ्ति अब्दुल्लाह, मुफ्ति आमिर, मौलाना वकील, कारी नसीम, कारी नजाकत आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।