गणितज्ञ रामानुजन की जयंती पर गणित मेला आयोजित
Shamli News - प्रतियोगिता काशहर के सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कालेज में भारतीय महान गणितज्ञ रामानुजन की जयंती के अवसर पर गणित मेला आयोजितकिया गया। कार्यक्रम का शु

शहर के सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कालेज में भारतीय महान गणितज्ञ रामानुजन की जयंती के अवसर पर गणित मेला आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रधानाचार्य आनन्द प्रसाद ने महान गणितज्ञ रामानुजन के चित्र के सम्मुख पुष्पार्चन से किया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्रों द्वारा गणित के मॉडलों का प्रदर्शन किया गया और गणित प्रश्नमंच, वैदिक गणित प्रश्नमंच, गणित प्रदर्श, गणित प्रयोग, गणित पत्र-वाचन जैसी रचनात्मकता का सृजन करने वाली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रश्नमंच प्रतियोगिता में अक्षय, आर्यन, स्पर्श, अभिनव, वंश, नमन, ध्रुव, कार्तिक राणा, मंयक कौशिक, मोनू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वैदिक गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता में किशोर वर्ग में निशांत, यश, अनन्त तरूण वर्ग में देवांश, पार्थ, युवराज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
गणित प्रयोग प्रतियोगिता किशोर वर्ग में आयुष्मान तथा तरूण वर्ग में आर्यन जिन्दल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गणित प्रदर्श प्रतियोगिता में हर्ष मलिक, अभिनव पांचाल, कार्तिक शर्मा, विनय कुमार, आरव, राघव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गणित पत्र वाचन प्रतियोगिता में वंशु ने प्रथम स्थान तथा गणित भाषण प्रतियोगिता में अनन्त शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। निर्णायक की भूमिका में आशुतोष वशिष्ठ, अमित तोमर, अमरदीप सिंह, श्वेता मलिक, शेखर कुमार को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर चन्द्रदेव धीमान, ब्रजपाल सिंह, कुलदीप कुमार, सचिन कुमार, सुभाषचन्द, रवि कुमार, सीताराम मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




