Shamli News: खोखरी नदी किनारे आज हरियाली का महाअभियान, डीएम समेत पूरा प्रशासन करेगा पौधरोपण
Shamli News: चौसाना। शासन के वृक्षारोपण महाअभियान के तहत खोखरी नदी के किनारे पौधों का रोपण किया जाएगा। अधिकारियों ने तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं। नदी के जीर्णोद्वार के प्रयासों के तहत पौधरोपण से पर्यावरणीय संरक्षण, भूजल स्तर में सुधार और क्षेत्र की हरित संपदा बढ़ाने का लक्ष्य है।
Shamli News: चौसाना। शासन की महत्तवकांक्षी वृक्षारोपण महाअभियान के अन्तर्गत खोखरी नदी पर रविवार को जिलाधिकारी सहित जिले के तमाम अधिकारी सकौती में जुटेंगे एंव खोखरी नदी के किनारे पौधों को रोपित करेगे। इसके लिए एसडीएम ऊन ने राजस्व विभाग के अधिकारियों व वन विभाग के अधिकारियों के संग स्थलीय निरीक्षण किया। बता दें कि खोखरी नदी के जीर्णाेद्वार को पिछले एक महीने से कार्य चल रहा है। वृक्षारोपण महाअभियान को देखते हुए तहसील प्रशासन ने कमर कस ली है और तैयारियों मे जुट गए है। पंचायत राज विभाग के अधिकारी अगले चौबीस घंटे तक मौके पर रहकर तैयारियों को अन्तिम रूप मे देंगे।
तयारी की प्रक्रिया
शनिवार को उपजिलाधिकारी ऊन विनय भदौरिया ने राजस्व विभाग एवं वन विभाग के अधिकारियों के साथ सकौती क्षेत्र में प्रस्तावित स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पौधरोपण स्थल, गड्ढों की तैयारी, पौधों की उपलब्धता, सिंचाई व्यवस्था तथा सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को समयबद्ध तरीके से सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि खोखरी नदी के जीर्णाेद्धार एवं पुनर्जीवन का कार्य पिछले लगभग दो माह से लगातार चल रहा है। नदी की सफाई, अतिक्रमण हटाने तथा जलधारा को पुनर्जीवित करने के प्रयासों के बीच अब नदी किनारे बड़े पैमाने पर पौधरोपण किया जाएगा। प्रशासन का मानना है कि इससे नदी का पर्यावरणीय संरक्षण होगा, भूजल स्तर में सुधार आएगा तथा क्षेत्र की हरित संपदा भी बढ़ेगी।
विभागीय सहभागिता
इस दौरानं वन विभाग, राजस्व विभाग, पंचायती राज विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, जीरामजी, सिंचाई विभाग, कृषि विभाग, उद्यान विभाग, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, पुलिस विभाग तथा अन्य सरकारी विभागों की सक्रिय भागीदारी रहेगी। विभिन्न विभागों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप पौधरोपण एवं उनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है.
हरितपटटी के रूप मे विकसित होगी खोखरी नदी
चौसाना। 12 जुलाई को आयोजित होने वाले वृक्षारोपण महाअभियान के तहत पूरे जनपद में एक साथ पौधरोपण किया जाएगा। जिलाधिकारी आलोक यादव ने पूर्व मे ही सभी विभागों को आवंटित स्थलों पर समय से तैयारियां पूरी करने, पौधों का शत-प्रतिशत उठान सुनिश्चित करने तथा जनभागीदारी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने विशेष रूप से खोखरी नदी के किनारों पर अधिकाधिक पौधरोपण कर उसे हरित पट्टी के रूप में विकसित करने पर जोर दिया। वन विभाग को पौध उठान की दैनिक रिपोर्ट देने तथा कंट्रोल रूम सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं जिला पंचायत राज विभाग को ग्राम पंचायतों में किए जाने वाले पौधरोपण का फोटोग्राफिक अभिलेख तैयार करने के निर्देश दिए गए।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


