Shamli News: आज महा वृक्षारोपण अभियान, शामली में लगाए जाएंगे 15.87 लाख पौधे
Shamli News: शामली में 12 जुलाई को वृहद वृक्षारोपण अभियान होगा, जिसमें 15.87 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य है। वन विभाग ने सभी विभागों को पौधे उपलब्ध कराए हैं। डीएम आलोक यादव ने जनभागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। ग्राम पंचायतों और स्वयंसेवी संगठनों की मदद से इसे जन आंदोलन का स्वरूप दिया जाएगा।

Shamli News: शामली। जनपद में 12 जुलाई को आयोजित होने वाले वृहद वृक्षारोपण अभियान में 15.87 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
तैयारियों की स्थिति
शनिवार को तैयारियों, पौधों की उपलब्धता, गड्ढों की खुदाई, रोपण स्थलों के चयन के लिए विभागवार तैयारियां शुरू कर दी गई है। वन विभाग ने भी सभी विभागों को पौधे उपलब्ध करा दिए है।
पौधों का वितरण और लक्ष्य
प्रभागीय वनाधिकारी अभिनव राज अशोक कुमार ने बताया कि इस वर्ष जनपद शामली को 15 लाख 87 हजार 300 पौधों के रोपण का लक्ष्य मिला है। इसमें वन विभाग द्वारा 2 लाख 59 हजार तथा अन्य विभागों द्वारा 13 लाख 28 हजार 300 पौधे लगाए जाएंगे। 12 जुलाई को महाअभियान के तहत पूरे जिले में एक साथ पौधारोपण किया जाएगा। सभी विभाग अपने-अपने आवंटित स्थलों पर तैयारियां पूर्ण कर ली है। पौधों का उठान शत-प्रतिशत पूरा करते हुए वन विभाग ने सभी विभागों को पौधे उपलब्ध कराये है।
जनभागीदारी का महत्व
डीएम आलोक यादव ने भी अभियान के दिन अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि ग्राम पंचायतों, नगर निकायों, स्वयंसेवी संगठनों, शिक्षण संस्थानों तथा आम नागरिकों की सहभागिता से इस अभियान को जन आंदोलन का स्वरूप दिया जाए। वहीं जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में अमृत सरोवर, पंचायत सचिवालय और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर किए जाने वाले वृक्षारोपण के फोटोग्राफ भी उपलब्ध कराए जाएं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


