ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश शामलीधूमधाम से मनायी लोहड़ी, कलक्ट्रेट में बंटी मूंगफली-रेवड़ी

धूमधाम से मनायी लोहड़ी, कलक्ट्रेट में बंटी मूंगफली-रेवड़ी

लोहड़ी का पर्व शहर तथा आसपास क्षेत्रों में धूमधाम के साथ मनाया गया। कोरोना महामारी को देखते हुए लोगों ने सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए एक दूसरे...

धूमधाम से मनायी लोहड़ी, कलक्ट्रेट में बंटी मूंगफली-रेवड़ी
हिन्दुस्तान टीम,शामलीWed, 13 Jan 2021 05:51 PM
ऐप पर पढ़ें

बुधवार को लोहड़ी का पर्व शहर तथा आसपास क्षेत्रों में धूमधाम के साथ मनाया गया। कोरोना महामारी को देखते हुए लोगों ने सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए एक दूसरे को शुभकामनाऐं दी। वहीं देर शाम शहर के पंजाबी कालोनी स्थित रघुनाथ मंदिर में लोहड़ी जलाकर उसकी परिक्रमा की गई और मूंगफली, रेवड़ी, पोपकोर्न द्वारा लोहड़ी में आहुति दी।

बुधवार को मकर सक्रांति पूर्व की पूर्व संध्या पर पंजाबियों के प्रमुख त्यौहार लोहड़ी शहर तथा आसपास क्षेत्रों में धूमधाम के साथ मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम शामली कलक्ट्रेट में आयोजित किया गया। जहां जिलाधिकारी जसजीत कौर ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को लोहडी पर्व की बधाईयां दी। शहर के पंजाबी कालोनी से दर्जनों की संख्या में लोग पहुंचे और ढोल नगाडों के साथ जिलाधिकारी को फूल भेट कर लोहड़ी पर्व की शुभकानामऐं दी गई। इस दौरान कलक्ट्रेट परिसर में रेवड़ी, मूंगफली तथा पोपकोर्न प्रसाद के रूप में वितरित किए गए। इस अवसर पर राजन बत्रा, सरदार राजेन्द्र सिंह, अर्जुन सिंह, रमन बत्रा, जयप्रकाश छापडा, मंजू, संजीव आदि मौजूद रहे। इसके अलावा देर शाम शहर के पंजाबी कालोनी स्थित रघुनाथ मंदिर में लोहडी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में लोहड़ी जलाकर उसकी परिक्रमा की गई और मूंगफली, रेवड़ी, पोपकोर्न द्वारा लोहड़ी में आहुति दी गई। इस दौरान सभी को एकता व भाईचारे का संदेश देते हुए त्योहार की बधाई दी। इसके अलावा बच्चों ने घरों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करते हुए जमकर डीजे पर गिद्दा व भंगड़ा किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें