कांधला पुलिस ने अवैध तमंचे व कारतूस सहित एक आरोपी को दबोचा
कांधला की स्थानीय पुलिस ने अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शामली पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत हुई। गिरफ्तार आरोपी नावेद है, जिसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

कांधला। स्थानीय पुलिस ने अवैध तमंचे पर कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है। पुलिस की कार्रवाई से बदमाशो में हड़कंप मचा हुआ है। शामली पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत स्थानीय पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान नावेद पुत्र खलील निवासी मोहल्ला खैल, के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना कांधला पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


