होली मिलन समारोह हर्षाेल्लास के साथ संपन्न

Mar 01, 2026 08:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शामली
share Share
Follow Us on

Shamli News - लायंस क्लब शामली सिनेर्जी ने शनिवार रात होली मिलन समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक समरसता और भाईचारे को बढ़ावा देना था। इसमें रंगों और फूलों के साथ होली खेली गई और सभी ने प्रेम का संदेश दिया। सुंदर झांकियां और चाट ने समारोह को और भी खास बनाया।

होली मिलन समारोह हर्षाेल्लास के साथ संपन्न

लायंस क्लब शामली सिनेर्जी के तत्वावधान में शनिवार देर रात होली मिलन समारोह हर्षाेल्लास, सौहार्द एवं पारिवारिक वातावरण में आयोजित किया गया। होली मिलन कार्यक्रम में प्रोजेक्ट चेयरमैन अमन शर्मा ने बताया कि समारोह का उद्देश्य सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करना रहा। कार्यक्रम में रंगों और पुष्पों से होली खेली गई तथा सभी ने प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया। कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षणों में सुंदर झांकियां, फूलों की होली, चटपटी चाट शामिल रहे। इस अवसर पर भारत संगल, अजय कुमार, रूचित संगल, निशांत गर्ग, अमन शर्मा, पारस जैन, प्रियांक गोयल, भुवनेश कौशिक, विकास, तुषार धवन, वैभव गुप्ता, पुनीत जैन सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।