
मेगा मेडिकल शिविर में सैकड़ों मरीजों को दिया गया परामर्श
Shamli News - लायंस क्लब शामली क्राउन और पार्क हॉस्पिटल पानीपत के सहयोग से जैन धर्मशाला में एक मेगा मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। चिकित्सकों ने मरीजों का निशुल्क परामर्श दिया और स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई। कैंप का उद्देश्य स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना और गंभीर बीमारियों की पहचान सुनिश्चित करना था।
लायंस क्लब शामली क्राउन द्वारा पार्क हॉस्पिटल पानीपत के सहयोग से तालाब रोड स्थित जैन धर्मशाला में शिाल मेगा मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में हॉस्पिटल से पहुंचे अनुभवी चिकित्सकों द्वारा परामर्श दिया गया। कैंप का शुभारंभ संस्थापक अध्यक्ष संजय संगल पार्क हॉस्पिटल, पानीपत के डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन ब्रिगेडियर यशपाल सिंह ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर किया। मुख्य अतिथि अरविंद संगल ने कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने और गंभीर बीमारियों की समय रहते पहचान सुनिश्चित करने का प्रभावी माध्यम हैं। मेगा मेडिकल कैंप का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाऐ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना है।
शिविर में पार्क हॉस्पिटल की अनुभवी चिकित्सक डॉ. सचिन अबरोल यूरोलॉजिस्ट, डॉ. समीप एच. कोसती न्यूरोसर्जन, डॉ. नवदीप दहिया मेडिसिन फिजिशियन, डॉ. चंदर मोहन मित्तल कार्डियोवस्कुलर सर्जन, डॉ. मीनल वशिष्ठ फिजियोथेरेपिस्ट तथा डॉ. अजय वर्मा डेंटिस्ट ने मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया। शिविर में निशुल्क बीपी, शुगर, ईसीजी, स्पायरोमीटर, न्यूरोपैथी एवं नेत्र जांच की सुविधाऐं उपलब्ध कराई गईं। जरूरतमंद मरीजों को निशुल्क दवाइयां भी प्रदान की गईं। चिकित्सकों और स्टाफ को उत्कृष्ट सेवा के लिए मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया। मौके पर डा. अर्जुन वर्मा, अध्यक्ष गौरव मित्तल, तरुण जैन, विनीत गोयल, अभिलाष गुप्ता, अमित श्याम, अमित वर्मा, अरुण गर्ग, आशु गर्ग, आयुष्मान सिंघल, बबलू चौहान, भारत संगल, गौरव कालरा, मोहित वर्मा, डॉ. नीरज वशिष्ठ आदि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




