लखनऊ में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में वकीलों की हड़ताल

Newswrap हिन्दुस्तान, शामली
share

Shamli News - लखनऊ में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में वकीलों की हड़ताललखनऊ में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में वकीलों की हड़ताललखनऊ में अधिवक्ताओं पर लाठ

लखनऊ में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में वकीलों की हड़ताल

कैराना। लखनऊ में अधिवक्ताओं के चेंबर तोड़े जाने और विरोध करने पर अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज किए जाने के विरोध में बुधवार को बार एसोसिएशन कैराना के अधिवक्ताओं ने हड़ताल रखी। उन्होंने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी सौंपा। बुधवार को बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने हड़ताल रखी। इसके बाद अधिवक्ता एसडीएम कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने एसडीएम शिवाजी यादव को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में लखनऊ में अधिवक्ताओं के चेंबर तोड़े जाने और अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज किए जाने की घटना की निंदा की गई। साथ ही, घटना के दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग उठाई गई। अधिवक्ताओं ने कहा कि लगातार अधिवक्ताओं पर हमले हो रहे हैं, इसलिए जल्द से जल्द अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाए।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।