ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश शामलीरस्म पगड़ी में शामिल हुए खाप चौधरी और रालोद कार्यकर्ता

रस्म पगड़ी में शामिल हुए खाप चौधरी और रालोद कार्यकर्ता

रस्म पगड़ी में शामिल हुए खाप चौधरी और रालोद कार्यकर्ता रस्म पगड़ी में शामिल हुए खाप चौधरी और रालोद...

रस्म पगड़ी में शामिल हुए खाप चौधरी और रालोद कार्यकर्ता
हिन्दुस्तान टीम,शामलीSun, 19 Sep 2021 07:40 PM
ऐप पर पढ़ें

छोटे चौधरी अजित सिंह की श्रद्धांजलि सभा व राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी की रस्म पगडी में जिलेभर से सैकड़ों की संख्या में रालोद कार्यकर्ता और खाप चौधरी रवाना हुए। इसके अलावा समाजवादी पार्टी के नेताओं ने भी बागपत के छपरौली में आयोजित रस्म पगड़ी में भाग लिया।

रविवार को राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी की जनपद बागपत के छपरौली में रस्म पगड़ी का आयोजन किया, जिसमें भाग लेने के लिए रालोद कार्यालय से सैकडों की संख्या कार्यकर्ता व पदाधिकारी रवाना हुए। जिलाध्यक्ष मुकेश सैनी ने कार्यकर्ताओं के काफिले को रवाना किया। इसके अलावा कस्बा बनत स्थित रालोद नेता प्रसन्न चौधरी के कार्यालय से बसे रवाना हुई। थानाभवन से पूर्व विधायक राव अब्दुल वारिश के नेतृत्व में बसे व गाडियां रवाना हुई। इसके अलावा झिंझाना, ऊन, कांधला सहित अनेकों स्थानों से पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता रवाना हुए। जिसमें अशरफ अली खान, रिशीराज राझड, वाजिद अली, मिंटू प्रधान, जितेन्द्र मलिक, ओमपाल कास्सोपुर, गजेन्द्र सिंह, वेदपाल गहलोत, राव सुहैल, विपिन फतेहपुर, जयराज प्रधान मालैंडी, रोहताश, नीरज प्रधान आदि मौजूद रहे। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी, प्रोफेसर सुधीर पंवार सहित दर्जनों पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भी रस्म पगड़ी में भाग लिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें