
वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया
Shamli News - कैराना के सेंट आरसी सांईटिफिक कॉन्वेंट स्कूल में वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विजेता खिलाड़ियों को गोल्ड, सिल्वर और ब्रांज मैडल देकर सम्मानित किया गया। प्रभारी निरीक्षक ने छात्रों को शिक्षा के साथ खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय निदेशक ने विजेता खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कैराना। सेंट आरसी सांईटिफिक कॉन्वेंट स्कूल में वार्षिक खेल प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया गया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कैराना समय पाल अत्री ने विजेता खिलाड़ियों को गोल्ड, सिल्वर, ब्रांज मैडल पहनाकर एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया तथा छात्र-छात्रा खिलाड़ियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में बालिका वर्ग स्पून रेस में फलक गोल्ड, जोया सिल्वर, खुशी ब्रांज तथा 100 मीटर दौड़ में फरहा गोल्ड, दिशा सिल्वर, अनुष्का व प्राची ब्रांज, म्यूजिकल चेयर में रिया गोल्ड, आरूषी सिल्वर, अनम ब्रांज, 200 मीटर दौड़ में सोनाक्षी गोल्ड, शमा सिल्वर, खुशी ब्रांज, म्यूजिकल चेयर द्वितीय ग्रुप में अलीना गोल्ड, अनन्या सिल्वर तथा खुशी ब्रांज मैडल विजेता बनी।
वहीं बालक वर्ग में वालीवॉल में टीम-बी के खिलाड़ियों लक्ष्य, तनिश स्वामी, तनिश कुमार, अकब, प्रणव, आदिल, अनन्त, अम्मान ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल कर गोल्ड मैडल जीता। कबड्डी में टीम-ए के खिलाड़ियो उज्ज्वल, सैफ, अर्पण व शाद ने बहुत संघर्ष करते हुए जीत प्राप्त कर गोल्ड मैडल झटका। लम्बी कूद में जैद गोल्ड, शाद सिल्वर, सुहैब ब्रांज, 200 मीटर दौड़ में अर्णव गोल्ड, मुनाफ सिल्वर, आदर्श व अरमान ब्रांज पदक विजेता रहे। विद्यालय निदेशक यशपाल पंवार व प्रबन्धक अरविन्द दृष्टा ने विजेता खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर लोकेन्द्र सिंह, प्रमोद कुमार, अमित वर्मा, शुभम कर्णवाल, विवेक चौहान, इमरान अली, संध्या शर्मा, मीनाक्षी चौधरी आदि उपस्थित रहें।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




