रोजगार मेले में 171चयनित युवाओं को दिए नियुक्ति पत्र
Shamli News - जिला सेवायोजन कार्यालय शामली और लाला इन्द्र प्रकाश जनता इण्टर कालेज बाबरी द्वारा 12 दिसंबर 2025 को रोजगार मेला आयोजित किया गया। इसमें 171 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। जिला सेवायोजन अधिकारी अजय कुमार ने कंपनियों की जानकारी दी और करियर काउंसलिंग की। चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।
जिला सेवायोजन कार्यालय शामली एवं लाला इन्द्र प्रकाश जनता इण्टर कालेज बाबरी के प्रबन्धक शेखरचन्द मित्तल के प्रयासों से शुक्रवार दिनांक 12 दिसम्बर 2025 को लाला इन्द्र प्रकाश जनता इण्टर कालेज बाबरी के प्रांगण में रोजगार मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला सेवायोजन अधिकारी अजय कुमार ने सभी अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए प्रतिभाग करने वाली कंपनियों के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए अभ्यर्थियों को रोजगार से जुड़ी कंपनियों के प्लेसमेंट संबंधी संपूर्ण गतिविधियों व प्रक्रियाओं से परिचित कराया एवं करियर काउंसलिंग की। इसी दौरान कॉलेज प्रबन्धक शेखरचन्द मित्तल ने विभिन्न स्थानों से आएं हुए अभ्यर्थियों को रोजगार के उद्देश्य को विस्तार पूर्वक समझाया व करियर काउंसलिंग की।

काउंसलिंग के उपरांत कॉलेज प्रबंधक शेखरचन्द मित्तल, कोषाध्यक्ष अतरसिंह सैनी व जिला सेवायोजन अधिकारी अजय कुमार द्वारा रोजगार मेले में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरण किये। रोजगार मेले के दौरान आई सभी कम्पनियों ने अपनी टीम के साथ कम्पनी का संक्षिप्त परिचय मौजूद अभ्यर्थीयो व कॉलेज प्रबंध समिति के समक्ष प्रस्तुत किया। जिला सेवायोजन अधिकारी अजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि रोजगार मेले मे आर आर मैनपावर मैनेजमेंट सर्विस ने 41, एकेएस जाब्स प्लेसमेंट ने 35, स्टार मैनपावर प्रा लि19, होली हर्ब्स 36, एवं भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा 40 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार कर कुल 171 अभ्यर्थियो को चयनित किया गया। जनता इंटर कॉलेज बाबरी के प्रधानाचार्य नकुल प्रसाद एवं जिला सेवायोजन अधिकारी अजय कुमार द्वारा रोजगार मेले में चयनित हुए अभ्यर्थियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई। रोजगार मेलें में प्रबन्धक शेखरचन्द मित्तल व कार्यालय सहायक आशुतोष, महालक्ष्मी आईटीआई से अभिषेक सैनी, उन्नति फाउंडेशन से नीटू कुमार द्वारा आयोजको का सहयोग किया गया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


