
रोजगार मेले में 124 अभ्यर्थी चयनित, युवाओं ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा
Shamli News - जिला सेवायोजन कार्यालय शामली और मुरली मनोहर इंटर कॉलेज के सहयोग से रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन प्रधानाचार्य पवन सिंह ने किया। 124 अभ्यर्थियों का विभिन्न कंपनियों द्वारा चयन किया गया। यह मेले युवाओं के लिए अवसर प्रदान करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। आगामी रोजगार मेला 11 दिसंबर को झिंझाना में होगा।
जिला सेवायोजन कार्यालय शामली एवं मुरली मनोहर इंटर कॉलेज, ईशोपुरटील के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को कॉलेज परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ प्रधानाचार्य पवन सिंह ने किया। जिला सेवायोजन अधिकारी अजय कुमार ने अभ्यर्थियों को प्रतिभाग करने वाली कंपनियों, प्लेसमेंट प्रक्रिया तथा रोजगार से जुड़ी प्रक्रियाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस दौरान अभ्यर्थियों को करियर काउंसलिंग भी प्रदान की गई। प्रधानाचार्य पवन सिंह ने दूर-दूर से आए अभ्यर्थियों के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे रोजगार मेले युवाओं को अवसरों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। विभिन्न कंपनियों की टीमों ने भी मंच पर अपनी-अपनी संस्थाओं का परिचय प्रस्तुत किया।
रोजगार मेले में आरआर मैनपावर मैनेजमेंट सर्विस ने 31, एकेएस जॉब्स प्लेसमेंट ने 29, पुखराज हेल्थकेयर ने 15, होली हर्ब्स ने 19, अर्नव इंफोसोफ्ट प्रा. लि. ने 13 तथा भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने 17 अभ्यर्थियों का चयन किया। कुल मिलाकर 124 अभ्यर्थी रोजगार के लिए चयनित हुए। मेले के सफल संचालन में जितेंद्र सिंह, शोभित कुमार, कपिल पंवार, नीरज कुमार, अंकित मित्तल, अमित कुमार गोस्वामी व आशुतोष का सहयोग रहा। मंच संचालन अनुराग प्रकाश यादव ने किया। आगामी 11 दिसंबर को आरएसएस इंटर कॉलेज, झिंझाना में रोजगार मेले का आयोजन होगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




