सहारनपुर में दो जून को लगेगा रोडवेज चालक भर्ती रोजगार मेला

हिन्दुस्तान, शामली
Follow us on Google News
share

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के सहारनपुर क्षेत्र में 2 जून को संविदा आधारित चालकों की भर्ती के लिए रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। इस मेले में भाग लेने के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता आठवीं पास और आयु 23 से 58 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

सहारनपुर में दो जून को लगेगा रोडवेज चालक भर्ती रोजगार मेला

शामली। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के सहारनपुर क्षेत्र में संविदा आधारित चालकों की भर्ती के लिए आगामी 2 जून को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।

रोजगार मेले का आयोजन

शामली रोडवेज डिपो प्रभारी राजेन्द्र चौहान ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम प्रदेश सहित अन्य राज्यों में भी अपनी बस सेवाओं का संचालन कर रहा है, जिससे लाखों यात्रियों को सुगम, सुलभ एवं समयबद्ध यात्रा सुविधा मिल रही है। परिवहन निगम से हजारों परिवारों की आजीविका जुड़ी हुई है और कर्मचारी यात्रियों की सेवा में निरंतर तत्पर हैं। राजेन्द्र चौहान ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार के मार्गदर्शन में परिवहन सेवाओं को और बेहतर बनाने तथा रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से सहारनपुर क्षेत्र में नई बसों को शामिल कर बस बेड़े का विस्तार किया जाएगा। वर्तमान में सहारनपुर क्षेत्र के पास 658 निगम बसों का बेड़ा उपलब्ध है।

भर्ती की शर्तें

उन्होंने बताया कि संविदा के आधार पर चालकों के आबद्धीकरण के लिए 2 जून को उत्तर प्रदेश परिवहन निगम कार्यशाला, सहारनपुर डिपो, गिल कॉलोनी सहारनपुर में रोजगार मेले का आयोजन प्रस्तावित है। भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता आठवीं पास निर्धारित की गई है। आवेदक की लंबाई कम से कम 5 फुट 3 इंच होनी चाहिए तथा भारी वाहन चलाने का लाइसेंस कम से कम दो वर्ष पुराना होना आवश्यक है। अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 23 वर्ष 6 माह एवं अधिकतम आयु 58 वर्ष निर्धारित की गई है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस रोजगार मेले में भाग लेने के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता क्या है?
इस रोजगार मेले में भाग लेने के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता आठवीं पास निर्धारित की गई है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।