Shamli News: नगर पंचायत जलालाबाद में अनियमितताओं का आरोप, सभासदों ने डीएम से की जांच की मांग

हिन्दुस्तान, शामली
Follow us on Google News
share

Shamli News: जलालाबाद नगर पंचायत के सभासदों ने ईओ और चेयरमैन पर विकास कार्यों में अनियमितता का आरोप लगाया है। सभासदों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर जांच की मांग की। उनका कहना है कि महत्वपूर्ण विकास कार्यों को नजरअंदाज किया जा रहा है और अनावश्यक स्थलों पर कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने टेंडर प्रक्रियाओं में भी धांधली की शिकायत की।

नगर पंचायत जलालाबाद में अनियमितताओं का आरोप, सभासदों ने डीएम से की जांच की मांग
नगर पंचायत जलालाबाद में अनियमितताओं का आरोप, सभासदों ने डीएम से की जांच की मांग

Shamli News: नगर पंचायत जलालाबाद के कई सभासदों ने अधिशासी अधिकारी और चेयरमैन पर विकास कार्यों में अनियमितता बरतने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को शिकायती ज्ञापन सौंपकर जांच एवं कार्रवाई की मांग की है। सभासदों ने जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में आरोप लगाया कि नगर पंचायत के ईओ द्वारा बोर्ड की बैठकों की कार्यवाही में नियमों की अनदेखी की जा रही है। सभासदों का आरोप है कि बैठक में उनके द्वारा प्रस्तावित सड़कों और अन्य विकास कार्यों को पहले कोरे कागज पर नोट किया जाता है, लेकिन बाद में उन्हें कार्यवाही रजिस्टर में दर्ज नहीं किया जाता। आरोप है कि सभासदों के हस्ताक्षर कराने के बाद कार्यवाही रजिस्टर में अपनी इच्छा के अनुसार कार्य दर्ज कराकर टेंडर प्रक्रिया पूरी की जाती है।

नगर पंचायत में कई ऐसे स्थानों पर विकास कार्य प्रस्तावित किए जा रहे हैं, जहां उनकी आवश्यकता नहीं है, जबकि जरूरी कार्यों को नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ विकास कार्य नगर पंचायत सीमा से बाहर ग्राम पंचायत जलालाबाद देहात क्षेत्र में कराए जा रहे हैं। सभासदों ने शिकायत में कहा कि जिन सड़कों के निर्माण के टेंडर पास किए गए हैं, उनकी मौजूदा स्थिति के फोटो और टेंडर की प्रतियां भी जांच के लिए उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर पंचायत के धन का उपयोग नियमों के विरुद्ध किया जा रहा है। कहा कि जलालाबाद देहात ग्राम पंचायत में कराए जा रहे कार्यों में निजी हित जुड़े होने की आशंका है, क्योंकि वहां प्रधान/प्रशासक उनके भाई हैं। ज्ञापन देने वालों में सभासद अशोक, धर्मवीर सैनी, जावेद, अजीम बेग, गुलाम मोहम्मद, इसाक, आसफा, विजय कुमार, राशिद अहमद मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsशामलीShamli News: नगर पंचायत जलालाबाद में अनियमितताओं का आरोप, सभासदों ने डीएम से की जांच की मांग