विचार गोष्ठी के माध्यम से किया जागरूक

Mar 08, 2026 11:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शामली
share

Shamli News - रविवार को खेडीकरमू गांव के शहीद भगत सिंह पुस्तकालय में महिला एकता केन्द्र द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में महिलाओं ने अपनी स्थिति के बारे में जागरूक किया और श्रम कानून में महिला विरोधी बदलाव पर चिंता व्यक्त की।

विचार गोष्ठी के माध्यम से किया जागरूक

रविवार को क्षेत्र के गांव खेडीकरमू स्थित शहीद भगत सिंह पुस्तकालय में महिला एकता केन्द्र द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की शुरूआत गीत से की गई। अन्न, रिया, सानिया और अल्का ने महिलाओं को जागरूक किया। गोष्ठी में महिलाओं को वर्तमान स्थिति पर जागरूक करते हुए अपने अपने विचार रखे गए। रिया ने मुक्ति के स्वर पत्रिका पढने के बाद आये सकारात्मक बदलाव के बारे में बताया। इस दौरान श्रम कानून में किए गए महिला विरोधी बदलाव पर भी चिंता व्यक्त की। गोष्ठी का संचालन सोनिया ने किया। इस अवसर पर मोनिका, रितिका, दीपा, नीति, नयनसी, वंशिका आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।