अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राजकीय महाविद्यालय थाना भवन में विचार गोष्ठी आयोजित
Shamli News - अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजकीय महाविद्यालय थाना भवन में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। प्राचार्य निशांत कुमार की अध्यक्षता में वक्ताओं ने महिलाओं के योगदान पर बात की। छात्रा दीपा ने महिला सशक्तिकरण पर कविता प्रस्तुत की। कार्यक्रम में आत्मनिर्भरता और अधिकारों के प्रति जागरूकता पर जोर दिया गया।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय महाविद्यालय थाना भवन में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन ज्योति सिंह द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य निशांत कुमार ने की। कार्यक्रम में वक्ताओं ने महिलाओं के सामाजिक, शैक्षिक एवं राष्ट्रीय विकास में महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डाला। इस दौरान योगेश कुमार ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और क्षमता का परिचय दिया है तथा समाज में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।गोष्ठी
के दौरान बीएससी की छात्रा दीपा ने अपनी स्वरचित कविता का पाठ किया, जिसमें उन्होंने मिशन शक्ति और महिला सशक्तिकरण के महत्व को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। उनकी कविता को उपस्थित सभी लोगों ने सराहा।कार्यक्रम में देवांश बोरवाल, सुधीर कुमार, सविता, ललित, कर्मसिंह, सतनाम सहित महाविद्यालय के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में महिला सशक्तिकरण के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


